Move to Jagran APP

अलविदा चांदनी...श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

हजारों की संख्या में श्रीदेवी के चाहने वालों ने अपनी चांदनी को नम आंखों से विदाई दी।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 05:21 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 01:22 AM (IST)
अलविदा चांदनी...श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन
अलविदा चांदनी...श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

रुपेशकुमार गुप्ता और अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। आज बुधवार की शाम मुंबई के विले पार्ले समाज क्रेमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौक पर मौजूद हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों ने अपनी चांदनी को नम आंखों से विदाई दी। मुखाग्नि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दी। 

loksabha election banner

अलविदा कह चुकी श्रीदेवी भले ही दुनिया से रुखसत हो गई हों, लेकिन वो लाखों दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनके अभिनय और सिनेमा के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सेलिब्रेशन क्लब से दोपहर 2.19 बजे निकली अंतिम यात्रा 1.40 मिनिट बाद विले पार्ले सेवा समाज क्रेमेटोरियम पहुंची। यहां पर कर्मकांड की विधि के बात श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। इस समय बॉलीवुड जहत के कई सितारों मौजूद थे। 

उमड़ा हुजूम

अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर हुजूम उमज़ पड़ा। हर कोई अपनी चहेती अभिनेत्री श्रीदेवी को अंतिम विदाई दे रहा था। बता दें कि, आज बुधवार सुबह सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शनों के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रखा गया था। यहां पर बॉलीवुड जगत के सितारों और श्रीदेवी परिवार के करीबी लोग पहुंचे और इस दुख की घड़ी में साथ दिया। यहीं, से अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दोपहर निकली थी। 

 27 फरवरी को (सुबह तक) क्या हुआ

पत्नी के निधन का सदमा झेलने के साथ पिछले तीन दिन से दुबई प्रशासन के चक्कर काट रहे बोनी कपूर बुरी तरह टूट गए थे। हालांकि भाई संजय व दोस्त मौजूद थे लेकिन संकट के समय बेटे की भी जरुरत थी। हमारी संवाददाता अनुप्रिया वर्मा के मुताबिक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर मंगलवार की सुबह भारत से दुबई पहुंचे। अर्जुन दुबई इसलिए गए हैं ताकि वह अपने पिता के साथ पूरी कार्यवाही में उनके सपोर्ट के रूप में खड़े रह सकें। परमिशन मिलने के श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रात में मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से फिर एम्बुलेंस के जरिए पार्थिव शरीरा को उनके लोखंडवाला स्थित घर ले जाया गया। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे उनके घर पहुंचे। इस समय हजारों का तादाद में लोग वहां मौजूद थे और एक झलक के लिए बेकरार थे।  

26 फरवरी को क्या हुआ

हमारे संवाददाता रुपेश कुमार गुप्ता बता रहे थे कि अनिल कपूर के घर पर श्रीदेवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कमल हासन, शाहरुख़ खान, वाहिदा रहमान, दीपिका पादुकोण, रेखा, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, सरोज खान सहित कई सारे सितारों का आना- जाना सुबह से शाम तक लगा रहा l कयास भी लगते रहे कि दोपहर तक या शाम तक बॉडी की दुबई से रवानगी हो ही जायेगी । लेकिन तभी फोरेंसिक रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया है कि श्रीदेवी की मौत संतुलन खो कर बाथटब में डूबने से हुई है l उनके रक्त के नमूनों में अल्कोहल के ट्रेस पाए गए हैं, जिसका अर्थ है कि उस दौरान उन्होंने शराब पी रखी थी और नशे की स्थिति में वो संतुलन खो बैठीं। उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है। इसके बाद दुबई प्रशासन हरकत में आ गया। केस दुबई पब्लिक प्रोसिक्यूशन डिपार्टमेंट को भेज दिया गया है, जिनकी जांच के बाद ही बॉडी को ले जाने की मंजूरी मिलती । इसके बाद दुबई पब्लिक प्रोसिक्यूशन डिपार्टमेंट ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पूछताथ की, होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। कहते हैं सीसीटीवी भी देखे। लेकिन बॉडी को हैंडओवर करने के लिए और प्रक्रिया से गुज़ारना जरुरी था इसलिए सोमवार को भी श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई आना संभव नहीं हो सका।

25 फरवरी को क्या हुआ

देश रविवार की सुबह उठा था, सन्न था। ख़बर फ़ैल चुकी थी कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया श्रद्धांजलि से भर गया था। लेकिन उनके अंतिम दर्शन के लिए सबको इंतज़ार करना था। संयुक्त अरब अमीरात के नियमों के मुताबिक नियमों की ढेर सारी फेहरिस्त पूरी किये बगैर वहां से किसी भी शव को भेजा नहीं जा सकताl रात तक पोस्टमार्टम हो जाने के बाद अभी तक बॉडी को भारत ले जाने के लिए जरुरी प्रमाणपत्र नहीं मिले हैंl अनिल अम्बानी की तरफ़ से भेजा गया चार्टर प्लेन वहां पहुंच चुका था लेकिन दुबई प्रशासन को सारी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना ही था। रात तक समझ आ गया कि सोमवार से पहले बॉडी मुंबई नहीं आ सकती। भीड़ श्रीदेवी और अनिल कपूर के घर के बाहर डटी थी। मीडिया भी और कुछ सेलेब्स भी।

24 फरवरी को क्या हुआ

श्रीदेवी, बेटी ख़ुशी और पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई के पास रस-अल ख़ेमा गई थीं। लेकिन दुबई में शॉपिंग के लिए रुक गईं। शनिवार को शाम को बोनी साढ़े पांच बजे जुमेराह एमेरट्स टावर होटल में रूम अपार्टमेंट 2201 में पहुंचे तो उन्होंने डिनर पर जाने से पहले 15 मिनट श्रीदेवी से बात की और उसके बाद वो बाथरूम चली गईं। जब काफ़ी समय तक नहीं आई तो बोनी कपूर, श्रीदेवी के पास गए लेकिन वो बाथटब में बेहोश पड़ी थीं। तुरंत रशीद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.