Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vinod Mehra की बेटी सोनिया मेहरा छोड़ चुकी हैं बॉलीवुड, जानिए क्या करती हैं आजकल

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jan 2021 08:24 AM (IST)

    सोनिया मेहरा दुबई में अपने मंगेतर के साथ रहती है और उनका मानना है कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए अहम हैंl उन्होंने यह भी कहा कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने अभिनय करने का प्रयास किया थाl

    Hero Image
    सोनिया मेहरा ने दुबई की नागरिकता ले ली हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं और वह इन दिनों दुबई में योगा इंस्ट्रक्टर हैl बॉलीवुड में जहां कई लोग हर दिन अभिनेता और अभिनेत्री बनने की चाह लिए मुंबई आते हैंl वहीं कई स्टार किड्स भी बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए लालायित रहते हैंl हालांकि इनमें से कुछ के ही सपने पूरे होते हैंl वहीं कईयों का करियर कभी बन ही नहीं पाताl फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा भी इनमें से एक नाम हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनिया मेहरा फिल्मी करियर को अलविदा कह चुकी है और वह अब दुबई में एक योगा इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करती हैl सोनिया मेहरा खुशहाल जीवन जी रही हैं और उनका मानना है कि वह लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी देती हैl सोनिया मेहरा ने 'एक मैं और एक तू', 'रागिनी एम एम एस 2', 'शैडो' और 'विक्टोरिया नंबर 203' जैसी फिल्मों में काम किया हैl इसके बाद उन्होंने शो बिजनेस को अलविदा कह दियाl उनकी डेब्यू फिल्म 'विक्टोरिया नंबर 203' थीl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Soniya Mehra (@thepixietribe)

    सोनिया ने अब दुबई की नागरिकता ले ली हैl सोनिया दुबई में अपने मंगेतर के साथ रहती है और उनका मानना है कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए अहम हैंl उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए अभिनय करने का प्रयास किया थाl हालांकि उससे वह संतुष्ट नहीं थीl सोनिया मेहरा का जन्म केन्या में 1988 में हुआl वह अपने मौसी के घर पर ही पली बढ़ी हैl विनोद मेहरा अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता थेl सोनिया का मानना है कि फिटनेस में लोगों की मदद करना, उनके लिए बहुत अच्छी बात है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Soniya Mehra (@thepixietribe)

    सोनिया मेहरा की तरह कई कलाकार हैl जिनके बॉलीवुड में कांटेक्ट और अच्छे कनेक्शन होने के बाद भी फ्लॉप हो गए और गुमनाम जिंदगी जीने को मजबूर हैl