विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लता मंगेशकर अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, जानें अब कौन होगा इसका मालिक?

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 07 Feb 2022 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 07 Feb 2022 12:59 PM (IST)

लता मंगेशकर ने पहली बार मराठी फिल्म किति हसाल के लिए गाना गाया था। हालांकि उनका पहला गाना कभी रिलीज ...और पढ़ें

Image Source: Lata Mangeshkar Fan Page on Social media
Image Source: Lata Mangeshkar Fan Page on Social media

नई दिल्ली, जेएनएन। Lata mangeshkar Net Worth: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 6 फरवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें भर्ती किया गया था। लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने साल 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहचान फिल्म महल के गाने 'आएगा आने वाला' से मिली थी। लता मंगेशकर ने दुनियाभर की 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं।

एक गायिका के तौर पर इतना लंबे करियार में लता मंगेशकर ने काफी संपत्ति बनाई थी।Trustednetworth.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर की कुल प्रॉपर्टी करीब 50 मिलियन अमरीकी डालर के आसपास है जो कि भारतीय रुपयों में करीब 368 करोड़ रुपए होती है। लता जी की अधिकांश कमाई उनके गानों की रॉयल्‍टी और उनके निवेश से आती थी।

लता मंगेशकर ने पहली बार मराठी फिल्म 'किति हसाल' के लिए गाना गाया था। हालांकि उनका पहला गाना कभी रिलीज नहीं हुआ। कहा जाता है कि लता मंगेशकर की पहली कमाई केवल 25 रुपए थी लेकिन अंत तक वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई थी। आखिरी समय में भी लता मंगेशकर की मासिक इनकम 40 लाख रुपए और साताना इनकम करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही। उन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया था।

भारत रत्न लता जी का दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर घर है जिसका नाम प्रभुकुंज भवन है। वह इसी में रहा करती थीं। रिपोर्ट के अनुसार इस घर की कीमत करोड़ों में है। प्रेसरीडर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेशकर कारों की शौकीन थीं और उनके नाम एक शेवरले, ब्यूक और एक क्रिसलर है। लता मंगेशकर को फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ‘वीर जारा’ के गाने के रिलीज होने के बाद एक मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी।

लता मंगेशकर ने आजीवन शादी नहीं कि, ऐसे में उनके पीछ उनकी बहनें और भाई रह गए हैं। उनको मुखाग्नि भी उनके भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर ने दी, जो कि बाद में उनकी संपत्ति के भी मालिक हो सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।