Move to Jagran APP

Lata Mangeshkar Health Latest Update: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, 48 घंटों में हो सकती हैं डिस्चार्ज

Lata Mangeshkar Health Latest Update सोशल मीडिया में अपनी फेवरिट सिंगर के लिए दुआओं का दौर जारी है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना में ट्वीट कर रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 02:33 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 05:36 PM (IST)
Lata Mangeshkar Health Latest Update: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, 48 घंटों में हो सकती हैं डिस्चार्ज
Lata Mangeshkar Health Latest Update: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, 48 घंटों में हो सकती हैं डिस्चार्ज

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा की सुर कोकिला लता मंगेशकर पिछले कई घंटों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस की तकलीफ़ की वजह से भर्ती करवाया गया था। लता की सेहतमंदी के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। इसी बीच लीजेंडरी सिंगर के परिवार की ओर से बयान जारी करके उनका हेल्थ अपडेट दिया गया है।

loksabha election banner

स्टेटमेंट में कहा गया है- लता दी की हालत स्थिर है और पहले से बेहतर है। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि जल्द घर लौट सकें। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए शुक्रिया। सांस की तकलीफ़ के बाद लता मंगेशकर को रविवार रात 2 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तभी से वो आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार लता मंगेशकर की हेल्थ पर नज़र रखे हुए हैं।

उधर, बॉलीवुड हंगामा ने पारिवारिक सूत्र के हवाले से ख़बर दी है कि लता जी की सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है। वो फ़िलहाल आराम कर रही हैं। अगर इसी गति से सेहत में सुधार होता रहा तो अगले 48 घंटों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकती हैं। वहीं, सोशल मीडिया में अपनी फेवरिट सिंगर के लिए दुआओं का दौर जारी है। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की कामना में ट्वीट कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर फेफड़ों के गंभीर इंफेक्‍शन से जूझ रही थीं। इंटरनल मेडिसिन फिजीशियन, डॉक्‍टर प्रतित समदानी ने टीओआई से बातचीत में बताया था, 'उन्‍हें निमोनिया हुआ था। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया था। बीच में उनकी हालत में कुछ सुधार आया, मगर क्रिटिकल बनी रही।

28 सितंबर को ही लता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। बर्थडे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों और लाखों-करोड़ों फैंस ने उन्हें बधाइयां दी थीं। 1000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वाली मंगेशकर को 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.