विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 साल पहले आया था भजन सम्राट का इकलौता ब्लॉकबस्टर फिल्मी गाना, लता दीदी के साथ अनोखी जुगलबंदी ने रचा इतिहास

Published: Wed, 29 Jul 2026 10:01 PM (IST)

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने 1981 में एक गाने के लिए लता मंगेशकर के साथ अपनी जुगलबंदी की थी। ये उनकी बॉलीवुड में पहली और आखिरी जुगलबंदी थी।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भजन और फिल्मी गानों का मिजाज एक-दूसरे से बहुत अलग होता है। जहां भजन आत्मा को सुकून और वैराग्य की ओर ले जाते हैं, वहीं बॉलीवुड गाने जिंदगी के हर रंग और शोर को पर्दे पर उतारते हैं। लेकिन जब 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा ने अपनी उसी पावन और रूहानी आवाज को बॉलीवुड के रोमांटिक पन्नों से जोड़ा तो एक अलग ही तरह का सुर निकला।

आज हम आपको अनूप जलोटा (Anup Jalota) के उस इकलौते बॉलीवुड गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसमें उन्होंने स्वर कोकिला कही जाने वाली लता दीदी (Lata Mangeshkar) के साथ सुर में सुर मिलाया। हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म एक दूजे के लिए (Ek Duuje Ke liye) की। इस फिल्म का गाना सोलह बरस की बाली उमर की गिनती आइकॉनिक गानों में होती है।

अनूप जलोटा ने गाई थीं दो लाइनें

इस गाने की शुरुआती दो पंक्तियां 'कोशिश करके देख ले दरिया सारे...' को अनूप जलोटा ने गाया है। अनूप जलोटा का इसमें शामिल होना अपने आप में एक दिलचस्प किस्सा है। क्या है इसके पीछे की कहानी चलिए वो भी जान लेते हैं।

Anup (2)

अनूप जलोटा महबूब स्टूडियो में लता मंगेशकर से मिलने गए थे, क्योंकि लता जी ने उन्हें वहां किसी काम के सिलसिले में मिलने के लिए बुलाया था। उस समय वहां फिल्म 'एक दूजे के लिए' के गानों की रिकॉर्डिंग चल रही थी।

चाय पीते-पीते मिला ऑफर

जब अनूप जलोटा लता जी से मिलकर वापस जाने लगे, तो फिल्म के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत ने उन्हें वहीं रोक लिया। उन्होंने अनूप जी से कहा कि चाय पीकर जाइएगा और साथ ही एक छोटा सा काम भी है।

Kamal (10)

ये गाना रति अग्निहोत्री और कमल हासन पर फिल्माया गया था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था और गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे वहीं के बालाचंद्रा इसके डायरेक्टर थे।

इसके बाद चाय पीते समय संगीतकार लक्ष्मीकांत ने अनूप जलोटा से कहा कि इस गाने के शुरुआत की दो लाइनें बहुत अच्छी हैं, क्या आप इन्हें गा देंगे? अनूप जी तुरंत तैयार हो गए और लक्ष्मीकांत जी ने उन्हें मौके पर ही वो लाइनें सिखा दीं। इस तरह ये अमर गीत तैयार हुआ और हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गया।

यह भी पढ़ें- 25000 गानों को दी आवाज, चप्पल उतारकर करती हैं रिकॉर्डिंग, Lata Mangeshkar भी थीं कल्ट गाने देने वाली सिंगर की फैन

यह भी पढ़ें- पहले ठुकराया, फिर गुस्से में Lata Mangeshkar ने गाया था ये कालजयी गाना; स्टूडियो में डायरेक्टर की थी नो-एंट्री