विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीमार होने के बावजूद जारी रखी शूटिंग, लारा दत्ता ने Deepika Padukone के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Wed, 29 Apr 2026 05:43 PM (IST)

लारा दत्ता ने खुलासा किया है कि 'हाउसफुल' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण को मलेरिया हो गया था। तेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपिका पादुकोण को 'हाउसफुल' सेट पर हुआ मलेरिया

  2. तेज बुखार में भी जारी रखी शूटिंग

  3. लारा दत्ता ने शेयर की सेट से जुड़ी यादें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल (Housefull) पहली बार साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक इस फ्रैंचाइजी की पांच फिल्में आ चुकी हैं। हालांकि साजिद खान द्वारा निर्देशित इस ओरिजनल फिल्म जैसा जादू अभी तक किसी भी अन्य पार्ट में नहीं देखा गया।

इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट को 16 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस रही लारा दत्ता (Lara Dutta) ने मूवी से जुड़ी कई यादें शेयर कीं। उन्होंने खुलासा किया कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को सेट पर मलेरिया हो गया था, फिर भी उन्होंने अपने प्रोफेशनलिज्म में कोई कमी नहीं आने दी।

यह भी पढ़ें- रोल के लिए जब हर हद से गुजरे ये 7 सितारे, बदला ऐसा रूप...एक नजर में आज भी नहीं पहचान पाएंगे आप

लारा ने बताया सेट पर कैसा था माहौल?

सेट के माहौल के बारे में बात करते हुए लारा दत्ता ने एनडीटीवी से कहा,"हम इटली गए थे और हम सब एक परिवार की तरह छुट्टियां मना रहे थे। साजिद नाडियाडवाला ने हमारे लिए ऐसा माहौल बनाया था कि हम सब एक साथ रह रहे थे। जब प्रोडक्शन बिना किसी रुकावट के अच्छे से चलता है, तो सारी समस्याएं भी शांत हो जाती हैं। सब कुछ काम करने के लिए अनुकूल हो जाता है।"

Housefull (15)

उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका पादुकोण को सेट पर मलेरिया हो गया था और वो बुरी तरह बीमार हो गई थीं।

लारा ने कहा," बहुत से लोग ये बात नहीं जानते कि 'हाउसफुल' की शूटिंग के दौरान दीपिका वास्तव में बहुत बीमार हो गई थीं। उन्हें मलेरिया हो गया था और वह पूरी तरह से कमजोर हो गई थीं। इस वजह से उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा और दवाइयां लेनी पड़ीं।

दवाईयां खाकर पूरा किया शूट

लेकिन दीपिका एक प्रोफेशनल अभिनेत्री थीं। उन्हें पूरी रात तेज बुखार था। वह कांप रही थीं, दवाइयां खा रही थीं। फिर भी अगली सुबह शूटिंग करने के लिए सेट पर आती थीं। उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया और उनके अभिनय में जरा भी कमी नहीं आई।

Housefull (16)

साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल और लिलेट दुबे सहायक कलाकार के तौर पर नजर आए थे। यह फिल्म जबरदस्त सफल रही और इसी से 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें- पुष्पाराज का बिहार में 'भौकाल' टाइट, Raaka के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स का दांव; Allu Arjun की मूवी पर पैसों की बारिश