विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दो यंग लड़कियों का कभी फायदा...' 23 साल पहले आई Akshay Kumar की वो कल्ट मूवी, एक्ट्रेस ने बताया सेट का माहौल

Published: Fri, 10 Apr 2026 08:26 PM (IST)

हाल ही में एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अंदाज' में काम करने का अनुभव ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लारा दत्ता (Lara Dutta) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी। इसी के साथ ही दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक खूबसूरत बॉन्ड भी है। दोनों ने साल 2000 में ब्यूटी पेजेंट जीता था।

इसी के साथ ही इन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म अंदाज में साथ में डेब्यू किया था। हालांकि प्रियंका की सनी देओल के साथ फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई पहले रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'ऊपर लड़ाकू विमान और नीचे हम...' Lara Dutta ने युद्ध के बीच रोते हुए बयां किया हाल, दुबई में फंसी हैं एक्ट्रेस

कैसा था अक्षय कुमार का व्यवहार?

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने अपने और अक्षय कुमार के रिश्ते पर बात की। atncanada के यूट्यूब चैनल से बातचीत में, लारा दत्ता ने बताया कि अक्षय कुमार का रवैया उनके प्रति बहुत प्रोटेक्टिव था और कैसे उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और उन्हें उनके करियर की शुरुआत में गाइड किया।

Akshay (53)

लारा दत्ता को उनकी पहली फिल्म 'अंदाज' लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

लारा दत्ता ने अक्षय को बताया प्रोटेक्टिव

लारा दत्ता ने कहा, "बेशक मेरे सामने अक्षय कुमार थे, जिन्हें मैं आज अपना दोस्त, मार्गदर्शक और इस व्यवसाय में अपना सलाहकार मानती हूं। ऐसा माहौल होना जहां आप सुरक्षित महसूस करें, किसी भी तरह से शोषण से बचें और ऐसे लोग हों जो आपका ख्याल रखें। अक्षय हमेशा से ही बेहद प्रोटेक्टिव रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रियंका और मैं दोनों एक ही समय में इस इंडस्ट्री में आए थे। अक्षय ने दो यंग लड़कियों को देखा जो सपनों की दुनिया में आई थीं, लेकिन उनके पास कोई मार्गदर्शन और दिशा नहीं थी और उन्होंने कभी भी इसका फायदा नहीं उठाया।"

Akshay (54)

साल 2003 में आई थी फिल्म

राज कंवर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अंदाज' में लारा दत्ता ने काजल, प्रियंका चोपड़ा ने जिया और अक्षय कुमार ने राज का किरदार निभाया था। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 2024 में 20 साल पूरे किए। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता बहुत जल्द नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो राजा दशरथ की पत्नी कैकेयी के रोल में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- मरते-मरते बची थी Lara Dutta, इस सुपरस्टार ने बचाई थी जान; 23 साल पहले सेट पर हुआ था हादसा