Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kushi Box Office Day 3: बॉक्स ऑफिस नहीं चमकी 'कुशी' की किस्मत, सामंथा- विजय देवरकोंडा की फिल्म की बस इतनी कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 10:32 AM (IST)

    Kushi Box Office Day 3 Collection सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ साउथ सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी चार साल के बाद बिग स्क्रीन पर लौटी। दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई वीकेंड पर धीमी रही।

    Hero Image
    Kushi Box Office Day 3 Collection /Photo- Instagran

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kushi Box Office Day 3: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की जोड़ी चार साल के बाद फिल्मी पर्दे पर फैंस को देखने को मिली। दोनों तेलुगु भाषा में बनी फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुशी' में साथ नजर आए। इस फिल्म ने 1 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय-सामंथा की इस लव स्टोरी को दर्शकों और समीक्षकों का तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार पहले ही वीकेंड पर धीमी हो गई। सभी भाषाओं में 'कुशी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

    'कुशी' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार है धीमी

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'कुशी' में तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख से शुक्रवार को ओपनिंग की थी। हालांकि, साउथ में फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को बढ़ने की बजाय कम हो गया।

    तेलुगु भाषा में कुशी ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को टोटल 9.25 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को विजय देवरकोंडा की फिल्म महज 8.97 करोड़ की कमाई ही कर पाई।

    फिल्म का तेलुगु में वीकेंड तक टोटल कलेक्शन 32.92 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि, तमिल भाषा में फिल्म ने शनिवार को 65 लाख और रविवार को टोटल 66 लाख का बिजनेस किया है। तमिल में 'कुशी' की टोटल कमाई 1.86 करोड़ तक पहुंची है।

    इंडिया में फिल्म का टोटल पहुंचा इतना कलेक्शन

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने इंडिया में टोटल सभी भाषाओं को मिलाकर वीकेंड पर लगभग 34.78 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म रविवार तक महज 41.45 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। ओवरसीज इस फिल्म ने टोटल 12 करोड़ रुपए कमाए है।

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर उनके स्टारडम के मुकाबले काफी धीमी है। नवीन येरनेनी और वाय रवि शंकर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई।