Mimi First Look: Pankaj Tripathi के साथ दिखेंगी Kriti Senon, सेरोगेसी पर आधारित है फिल्म
Mimi First Look कृति सेनन की फिल्म मिमी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म सेरोगेसी की कहानी पर आधारित है। (फिल्म- Kriti Senon Instagram)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म मिमी का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कृति सेनन जल्द ही इस फिल्म में नजर आने वाली है, जो कि मराठी फिल्म पर आधारित है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म के पोस्टर रिलीज होने की जानकारी दी है। साथ ही कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर किया है। कृति ने फोटो कैप्शन के साथ लिखा है- 'जिंदगी अप्रत्याशित चमत्कारों से भरा सफर है... उस यात्रा के लिए तैयार हो जाइए, जो पहले कभी नहीं हो... अब कुछ खास होने जा रहा है...'
#Announcement: Kriti Sanon and Pankaj Tripathi... First look poster of Dinesh Vijan's #Mimi... Directed by Laxman Utekar... Produced by Maddock Films and Jio Studios. pic.twitter.com/3WWNhlv11d — taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2019
पोस्टर के अनुसार, दिनेश विजान की फिल्म मिमी में कृति सेनन के साथ पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। फर्स्ट लुक में दो हाथ और बच्चा नजर आ रहा है। ये फिल्म सरोगेसी के बारे में है। मिमी मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy (मैं मां बनना चाहती हूं) पर आधारित है। इसमें एक विदेशी महिला और गरीब महिला के बीच की कहानी है, जो एक बच्चे से जुड़ी है।
बता दें कि मिमी को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। वहीं Maddock फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर इसे बनाया हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इससे पहले कृति सेनन फिल्म अर्जुन पटियाला में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।