इस कारण कृति सेनोन में पनपा अपनी 'टांगे' दिखाने का शौक
एक इंटरव्यू में कृति ने कहा है कि उन्हें अपनी टांगे सबसे ज्यादा प्यारी लगती हैं और उन्हें हर जगह इन्हें फ्लॉन्ट करना बेहद पसंद है।
मुंबई। बॉलीवुड की लंबी लड़कियों में अब कृति सेनोन का भी शुमार हो चुका और अपनी खूबसूरती के दम पर आजकल वो हर जगह आकर्षण का केंद्र रहती हैं। कृति को आजकल अपनी टांगों को फ्लॉन्ट करने का शौक चर्राया है।
एक इंटरव्यू में कृति ने कहा है कि उन्हें अपनी टांगे सबसे ज्यादा प्यारी लगती हैं और उन्हें हर जगह इन्हें फ्लॉन्ट करना बेहद पसंद है। कृति के मुताबिक यही कारण है कि वो 'मिनीज' या छोटे कपडे पहनती है ताकि अपनी खूबसूरत टांगों को शो कर सकें। फिल्म 'दिलवाले' के अपने को-स्टार शाहरुख़ खान को बेहद पसंद करने वाली कृति सेनोन की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में अलग अलग राय है। उनके मुताबिक दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत काफी एक्सपेरिमेंट ओरियंटेड हिरोइंस है जबकि सोनम कपूर का ग्रेट स्टाइलिंग सेंस बॉलीवुड में सबसे अलग है। हालांकि कृति को लगता है कि फैशन लगातार बदलने वाली चीज है और वो हमेशा सबके लिए एक जैसी नहीं होनी चाहिए।
दीपिका ने रचा इतिहास , इसलिए बनी एशिया में नंबर वन
पिछले दिनों कृति सेनोन , सुशांत सिंह राजपूत के साथ अफेयर की ख़बरों के कारण काफी चर्चा में थी। दोनों फिल्म 'राबता' में काम कर रहे हैं। हालांकि सुशांत और कृति ने इस बात से साफ़ इनकार किया कि वो किसी तरह की रिलेशनशिप में हैं। कृति आने वाले समय में ' बरेली की बर्फी' और 'लखनऊ सेन्ट्रल' नज़र आएंगी।