विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kriti Sanon: कार्तिक आर्यन से जुड़े इस सवाल को सुनते ही कृति सेनन को लगी मिर्ची, रिपोर्टर को दिया ऐसा तीखा जवाब

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Mar 2023 01:26 PM (IST)

Kriti Sanon कृति सेनन जब भी मीडिया से रूबरू होती हैं तो काफी शांति और प्यार से मिलती हैं लेकिन ...और पढ़ें

Kriti Sanon Get Furious at Reporter Who Asked About Shehzada Kartik Aaryan Video Viral/Instagram
Kriti Sanon Get Furious at Reporter Who Asked About Shehzada Kartik Aaryan Video Viral/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kriti Sanon And Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। दोनों ने फिल्म लुका-छुपी के बाद हाल ही में फिल्म 'शहजादा' में साथ काम किया। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

अब हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं कृति सेनन से जब कार्तिक आर्यन से जुड़ा सवाल पूछा गया कि एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रहा गया। जैसे ही कृति के सामने 'शहजादा' कार्तिक का नाम लिया गया, एक्ट्रेस का बिल्कुल अलग रवैया देखने को मिला।

कार्तिक आर्यन का नाम सुनकर गुस्सा हुईं कृति सेनन

हाल ही में मुंबई में 'जी सिने अवॉर्ड्स हुए। इस मौके पर कार्तिक आर्यन से लेकर आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी सहित कई सितारे पहुंचे थे। इस इवेंट पर 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए थे।

जी-सिने अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर 'मिमी' एक्ट्रेस ने मीडिया के सभी सवालों का बेहद ही प्यार से जवाब दिया, लेकिन जैसे ही उनसे ये पूछा गया कि 'आपको कार्तिक आर्यन के बारे में सबसे अच्छा क्या लगता है? इस सवाल को सुनते ही कृति ने रिपोर्टर पर ही पलटवार करते हुए कहा, 'क्या ये प्लेटफॉर्म सही है, ये सब बातें करने के लिए'।

इसका वीडियो नीचे देखें: 

यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: प्रभास संग अफेयर की खबरों के बीच कृति सेनन ने बताया ब्वॉयफ्रेंड का नाम, सच्चाई सुन रह जाएंगे दंग

कृति-कार्तिक के अफेयर की खबरों ने पकड़ा था जोर

आपको बता दें कि कृति सेनन जब कार्तिक आर्यन संग फिल्म शहजादा के शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान इन दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। जब एक्ट्रेस से उनकी लव लाइफ पर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'अगर आप मेरे से इस तरह की बेढंगी चीजों के बारे में पूछेंगे, तो मैं बता दूं कि मुझे इन चीजों का बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है।

ये सुनकर बस मुझे यही लगता है कि काश सच में मेरी लाइफ इतनी दिलचस्प होती, जितनी आप लोग बातें करते हो'।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई शहजादा

जहां कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'लुका-छुपी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था, तो वहीं दूसरी तरफ 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। इस फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक हुई, लेकिन 12वें दिन में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है और सिर्फ तीन लाख का टोटल कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: इंटरनेशनल लोकेशन्स पर होगी शूटिंग, अक्षय कुमार के बाद फीमेल कास्ट को लेकर आई बड़ी अपडेट!