Move to Jagran APP

Kreena Kapoor Khan को सैफ अली खान के साथ किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है। उनके इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 02:44 PM (IST)
Kreena Kapoor Khan को सैफ अली खान के साथ किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Kreena Kapoor Khan spot with Saif Ali Khan, video goes viral on social media. photo source @manav.manglani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

अभिनेत्री के इस वायरल वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर मानव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जानकारी के अनुसार करीना कपूर शुक्रवार को अपने रूटिन चेकअप के लिए एक क्लिनिक गई थी और तभी उन्हें पैपराज फोटोग्राफर्स ने घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने तस्वीरें लेना शुरु कर दिया। इस वीडियो में करीना कपूर खान ग्रे कलर के स्वेटपैंट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं सैफ अली खान व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं। इस दौरान सैफ और करीना मास्क लगाएं कोरोना के प्रोटोकॉल्स का पालन करते भी नजर आ रहे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अर्थ डे के मौके पर उन्होंने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को अर्थ की शुभकामनाएं दी। एक तस्वीर में सैफ अली खान आलू के खेत में काम करते नजर आ रहे हैं, तैमूर खेत में खेलते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर तैमूर एक पेड पर बैठ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, इस अर्थ के मौके पर ज्यादा से ज्यादा पौधों की देख-भाल करें।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है।

वहीं बात अगर सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो एक बड़े प्रोजेक्ट आदिपुरुष में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.