Move to Jagran APP

बप्पा के चरणों में बॉलीवुड, जानिए इन सेलेब्रिटीज़ के लिए क्यों ख़ास है गणपति उत्सव

श्रद्धा कपूर के लिए गणपति का ये पर्व बेहद ख़ास है। उनकी फ़िल्म 'हसीना पारकर' रिलीज़ होने वाली है। श्रद्धा ने पूरे परिवार के साथ बप्पा का स्वागत किया।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Mon, 28 Aug 2017 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 28 Aug 2017 06:24 PM (IST)
बप्पा के चरणों में बॉलीवुड, जानिए इन सेलेब्रिटीज़ के लिए क्यों ख़ास है गणपति उत्सव
बप्पा के चरणों में बॉलीवुड, जानिए इन सेलेब्रिटीज़ के लिए क्यों ख़ास है गणपति उत्सव

मुंबई। मुंबई में गणपति का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस मामले में पीछे नहीं रहते। गणेश चतुर्थी पर बप्पा का अपने घर स्वागत करते हैं और फिर उन्हें किसी ख़ास दिन विदा करते हैं। दस दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव के दौरान रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों के कलाकार ख़ास तौर पर विघ्नहर्ता के दरबार में हाज़िरी लगाते हैं या उन्हें अपने निवास पर लाकर आशीर्वाद लेते हैं। 

loksabha election banner

अजय देवगन की फ़िल्म 'बादशाहो' पहली सितंबर को रिलीज़ के लिए स्लेटेड है। उन्होंने लाल बाग में गणपति दर्शन किये, जिसका काफ़ी महत्व है। अजय के साथ डायरेक्टर मिलन लूथरिया और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी रहे। फ़िल्म में अजय के साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज़ लीड रोल्स में हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में भी रहा है बाबा राम रहीम का जलवा, टीवी एक्टर को भिजवा चुके हैं जेल

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले आदर जैन के लिए ये गणपति उत्सव ख़ास था, क्योंकि आदर ने 'क़ैदी बैंड' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया है, जो 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर ही रिलीज़ हुई। फ़िल्म में उनके साथ अन्या सिंह ने भी डेब्यू किया।

 

हर साल की तरह अर्जुन रामपाल ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। अर्जुन के लिए भी ये त्योहर इसलिए विशेष है, क्योंकि उनकी फ़िल्म 'डैडी' रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म को अर्जुन ने लिखा और प्रोड्यूस भी किया है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त ने पत्नी और बच्चों संग गणपति को किया विदा, देखें तस्वीरें

नील नितिन मुकेश के लिए भी इस बार का गणपति उत्सव बेहद ख़ास है। इसी साल जनवरी में नील की शादी रुक्मिणी सहाय से हुई है। ज़ाहिर है दुल्हन के साथ वो पहली बार बप्पा का स्वागत कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर के लिए गणपति का ये पर्व बेहद ख़ास है। उनकी फ़िल्म 'हसीना पारकर' रिलीज़ होने वाली है। श्रद्धा ने पूरे परिवार के साथ बप्पा का स्वागत किया। डैड शक्ति कपूर, मॉम शिवांगनी कोल्हापुरे, मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे, तेजस्विनी कोल्हापुरे और आशा भोंसले भी इस दौरान साथ में नज़र आये।

यह भी पढ़ें: हेट स्टोरी 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये पंजाबी एक्ट्रेस

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.