विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें क्यों अमरीश पुरी से डरते थे Karan Johar, खुद सुनाया 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का वो किस्सा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 20 Dec 2023 10:55 PM (IST)

Koffee With Karan 8 शो कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में अब अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी ...और पढ़ें

करण जौहर और कॉफी विद करण (Photo Instagram)
करण जौहर और कॉफी विद करण (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में अब अजय देवगन  (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले अर्जुन कपूर और आदित्य रॉ कपूर नजर आए थे। अब नए एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिलेगा।

करण, अजय और रोहित को लेकर कई राज खोलेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ अजय भी कई मौके पर करण जौहर की खिंचाई करते नजर आएंगे। इस बीच करण जौहर ने भी एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी को याद किया।

यह भी पढ़ें- KWK 8: करण जौहर के शो में पहुंचे 'सिंघम' अजय देवगन और रोहित शेट्टी, काजोल- रणवीर सिंह बने 'बली का बकरा'

अमरीश पुरी से डरते थे करण

बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे सेलेब्स थे जिन्हें हीरो के रूप में लोगों ने कम पसंद किया और विलेन के रूप में ज्यादा। इसमें से सबसे पहले नाम दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी का आता है। ऐसे में करण जौहर ने भी उनके साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काम किया था। उन दिनों करण इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी एक स्ट्रिक्ट पिता थे। ऐसे में करण भी उनसे डरते थे।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने बताया कि , फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के दौरान वह डिटेलिंग पर बहुत ध्यान देते थे। वह आते और कहते, 'टाइम क्या है? मैंने टाइम बता दिया। मुझे लगा कि वह मुझसे टाइम पूछ रहे हैं। फिर उन्होंने कहा, 'लंदन में टाइम क्या है? सीन का टाइम क्या है? ताकि में घड़ी में वो टाइम सेट कर सकूं।' फिर वह पूछते थे कि मैं शॉल को किस तरह से ड्रेप करूं। मैं उनसे बहुत डरा हुआ रहता था। वह बहुत कमाल के इंसान थे।

अजय को भी आईं अमरीश पुरी की याद

यह भी पढ़ें- Bollywood News: 'अकेलेपन ने मुझे प्रभावित किया है', रणवीर और दीपिका को लेकर करण जौहर ने कही बड़ी बात

करण जौहर के बाद शो में अजय देवगन ने भी अमरीश पुरी संग जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा वह एक एकमात्र इंसान, जिसके उन्होंने पैर छुए वो अमरीश पुरी थे। बता दें, 12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी का निधन हो गया था।