Disha Patani Photos: ब्वॉयफ्रेंड से लेकर प्रोपर्टी तक... दिशा पाटनी की ये बातें बहुत कम लोग जानते हैं!
Disha Patani Photos दिशा पाटनी के फिल्मी करियर और फिटनेस के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन क्या उनके बारे में ये बातें जानते हैं...
नई दिल्ली, जेएनएन। दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने आसानी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है और एक मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से करियर शुरू करने के बाद दिशा ने भारत, बागी-2 जैसी कई फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही अभी भी उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं और जल्द ही बड़े बैनर के साथ फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिटनेस फ्रीक दिशा इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर खबरों में हैं, ऐसे में आज हम उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों के बारे में जानते हैं...
- क्या आप जानते हैं कि दिशा ने पहले हीरोपंती फिल्म के लिए ऑडिशन में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था और उस रोल के लिए कृति सेनन को चुन लिया गया था। उसके बाद उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में ट्राई किया और बॉलीवुड में एंट्री की।
- खबरें ये भी हैं कि टीवी स्टार पार्थ समथान के साथ दिशा पाटनी रिलेशनशिप में थी। इस बारे में बहुत कम लोगों को पता था और अब उनकी उस दौरान की तस्वीरें शेयर की जा रही है।
- दिशा पाटनी की एक्टिंग और फिल्मों के बारें तो आप जानते हैं, लेकिन उनकी प्रोपर्टी के बारे में आप जानते हैं। Wikiobio के अनुसार, दिशा की नेटवर्थ 55 करोड़ रुपये है और वो कई हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।
- दिशा पाटनी की बहन कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं है, बल्कि सेना में लेफ्टिनेंट हैं। सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू देश की सेवा कर रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की बहन भी अपने वर्काआउट की वजह से खबरों में रहती है।