Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out: पठान से पहले थिएटर में बजीं सलमान के लिए सीटियां, धोती में दिखे एक्टर
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser शाह रुख खान के साथ-साथ सलमान खान ने भी स्क्रीन पर धमाल मचा दिया। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर पठान के साथ रिलीज किया। जिसे देखने के बाद थिएटर में सीटियों की गूंज सुनाई दी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: शाह रुख खान के बाद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी जल्द ही स्क्रीन पर दस्तक देने वाले हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।इस फिल्म से अब तक उनकी कई झलकियां फैंस देख चुके हैं।
सलमान खान ने पठान की रिलीज से एक दिन पहले ही फैंस को ये जानकारी दी थी कि 'किसी का भाई, किसी की जान' का टीजर शाह रुख की फिल्म 'पठान' के साथ रिलीज हो रहा है।अब दबंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा है।
'किसी का भाई, किसी की जान' में सलमान खान का एक्शन
शाह रुख खान की पठान के साथ ही सलमान खान भी अपने फैंस का दिल जीतने से बिलकुल पीछे नहीं रहे। कभी ईद कभी दिवाली का टीजर देखते ही लोगों ने थिएटर में सीटियां बजाई और सलमान खान के लिए 'लव यू भाई' के नारे लगाने शुरू कर दिए।
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर की बात करें तो, इस टीजर की शुरुआत होती है बड़े बालों में नजर आ रहे सलमान खान के एक्शन सीन्स के साथ, जिसमें वह मेट्रो में गुंडों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ट्रेलर में आगे पूजा हेगड़े और दबंग खान का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। दोनों की टीजर में केमिस्ट्री जबरदस्त है'।
The teaser has mass - classs & blockbuster written all over it , Get ready for #KisiKaBhaiKisiKiJaan This EID
The most loved star of this nation #SalmanKhan is all set to take the nation by storm 🔥🔥@BeingSalmanKhan #KBKJTeaserinTheatres pic.twitter.com/tjQCbTPQr5— Its Raj..! (@LoyalSalmanFan1) January 25, 2023
Lo Aa Gaya Bhai ❤️ what a fire teaser 🔥🔥@ItsDesaiRavi thank dilse for this life time experience lav u Bhai ❤️🙏 pic.twitter.com/a8i09oXK25— Bharat Dodiya (@being_bharat23) January 25, 2023
सलमान खान को मिला इस साउथ सुपरस्टार का साथ
इस टीजर में पूजा हेगड़े के अलावा साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दगुबाती नजर आए। अब तक अपनी फिल्मों में शर्टलेस होने वाले सलमान खान 'किसी का भाई, किसी की जान' में धोती पहने डांस और एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
1 मिनट 47 सेकंड के इस टीजर में जबरदस्त एक्शन और रोमांस के साथ-साथ दबंग खान साउथ का फ्लेवर भी लेकर आए हैं। देशभर के प्रमुख सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स थिएटर में फिल्म 'पठान' से पहले टीजर को प्ले किया गया। पठान के साथ ही सलमान खान की फिल्म के 'कभी भाई, कभी जान के ट्रेलर को 1800 सिंगल और 3000 स्क्रीन पर दर्शकों ने देखा।
BRING IT ON 🔥🔥
Bhaisaab kya jabardast bna diya
Full mass🔥😍#KBKJTeaserInTheatres #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser #KisiKaBhaiKisiKiJaan #SalmanKhan pic.twitter.com/cDDKjj8LRz— 𝙎𝙖𝙪𝙧𝙖𝙗𝙝ᴷᵇᵏʲ (@Sau_Wolverine) January 25, 2023
this teaser is perfectly made makers made it righteous, Get ready to witness the BHAIJAAN madness in nearest theatres this EID 🔥🔥😭#KBKJTeaserinTheatrespic.twitter.com/SsOmfZUARp— BeingKanha ™ #TIGER (@SalmansZealot) January 25, 2023
सोशल मीडिया पर यूजर्स शेयर कर रहे हैं टीजर
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी के जान' का थिएटर वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दबंग खान पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंडियन सिनेमा के मेगा स्टार सलमान खान एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ लौट चुके हैं। क्राउड क्रेजी हो गया है, ये तो बस शुरुआत है।
किसी का भाई, किसी की जान ईद पर आ रहा है ईदी देने'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये टीजर मास, क्लास और ब्लॉकबस्टर है। इस ईद पर किसी का भाई किसी की जान के लिए तैयार हो जाइए। देशभर का सबसे चहेता स्टार सलमान खान'।
Biggest Megastar of indian Cinema #SalmanKhan is back with a Bang.
Crowd Going Berserk, Yeh toh Bas Start hai. #KisiKaBhaiKisiKiJaan aa Rahe Eid pe Eidi Dene!! ✨🔥#KBKJTeaserInTheatres pic.twitter.com/pcSy1neOe6— BALLU LEGEND..!!✨ (@LegendIsBallu) January 25, 2023
शहनाज गिल फिल्म से करेंगी डेब्यू
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म से बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। पूजा हेगड़े और उनके अलावा फिल्म में वेंकटेश दग्गुबातीजगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं।