विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shehnaaz Gill ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट ब्रालेट में लगाई सोशल मीडिया पर आग, देखकर आपका भी चकरा जाएगा दिमाग

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 14 Apr 2023 05:35 PM (IST)

सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। फरहाद ...और पढ़ें

Photo Credit : Shehnaaz Gill Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Shehnaaz Gill Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Video: पंजाब की 'कटरीना' यानी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'बिग बॉस 13' की सबसे लोकप्रिय होने वाली शहनाज ने जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज अपना डेब्यू सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से करने जा रही हैं। कई सितारों से भरी इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज के पहले ही शहनाज का लेटेस्ट फोटोशूट हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

हॉट लुक ने फैंस को किया क्रेजी

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट वीडियो शेयर किया है। इस फोटोशूट में उनका हॉट लुक बस देखते ही बन रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज का ब्लैक अतवार उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहनी हुई है, जो काफी रिवीलिंग है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक लेदर की शॉर्ट्स और कोट पहना हुआ है। वहीं, शहनाज ने मैचिंग हाई हील्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। इस दौरान शहनाज ने अपने बालों को ओपन रखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

अलग-अलग अंदाज में दिए पोज

शहनाज गिल इस वीडियो में अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। वह कभी फर्श पर बैठकर तो कभी चेयर पर बैठकर स्टाइलिश अंदाज में अपने जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘वेसे ही गर्मी है आप आकर और टेम्परेचर हाई करती हैं। आप बहुत हॉट हैं।‘ एक ने लिखा, ‘जल्द ही सरकार शहनाज के फैंस के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा करेगी। इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।