विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kishore Kumar ने एक ही फिल्म के लिए गाए थे 5 गाने, 45 साल पुराना महा रिकॉर्ड आज भी कायम

Published: Sun, 26 Apr 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

गायक किशोर कुमार ने 45 साल पहले एक ही फिल्म के 5 गानों को गाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया था।

गायक किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

गायक किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. किशोर कुमार ने गाए थे ये 5 गाने

  2. 80 के दशक में बनाया था रिकॉर्ड

  3. किशोर दा के सारे सॉन्ग हुए हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार को हिंदी सिनेमा के सबसे उम्दा सिंगर के तौर पर याद किया जाता है। अपने सुनहरे गायिकी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत को आवाज दी थी, जिन्हें आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं।

इस आधार पर आज हम आपको किशोर दा से जुड़ा एक अनोखा किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने एक ही फिल्म के लिए 5 गानों को गाया था। खास बात ये थी कि किशोर कुमार के वे सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी और कौन से गीत थे। 

इस फिल्म के लिए गाए थे 5 गाने

70 से लेकर 80 के दशक तक किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे डिमांड वाले गायक बन गए थे। हर फिल्ममेकर्स चाहता था कि उनकी फिल्मों में किशोर दा का कम से कम एक गाना जरूर होना चाहिए। इसी तर्ज पर निर्देशक राकेश कुमार ने 1981 में अपनी फिल्म याराना के लिए किशोर कुमार को अप्रोच किया।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar ने किशोर दा के बेटे संग गाया था कल्ट गाना, 45 साल बाद भी हिट है पुराना रोमांटिक गीत

kishorekumarsongs (2)

लेकिन यहां बात सिर्फ एक नहीं बल्कि 5 गीतों की थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमजद खान संग अच्छी बॉन्डिंग के वजह से किशोर कुमार ने याराना (Yaaran) के लिए हामी भर दी। 

kishorekumarsongs (1)

इस तरह से 45 साल पहले आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सभी सॉन्ग्स को किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज दी। याराना फिल्म में किशोर दा द्वारा गाए गए गानों के बारे में जिक्र किया जाए तो उनकी डिटेल इस प्रकार है- 

  1. तेरे जैसा यार कहां... (Tere Jaisa Yaar Kanha)

  2. छू कर मेरे दिल को... (Chho kar Mere Dil Ko)

  3. भोले ओ भोले... (Bhole O Bhole)

  4. सारा जमाना... (Saara Zamaana)

  5. तू रुठा दिल टूटा... (Tu Rootha Dil Toota)

45 साल बाद भी कायम है रिकॉर्ड

फिल्म याराना के सभी 5 गानों को किशोर कुमार ने गाया था। बता दें कि 45 साल बाद किशोर दा ये रिकॉर्ड कायम है और बहुत कम सिंगर्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक फिल्म के सभी गानों को गाया था। याराना फिल्म को आज भी अपने शानदार गीतों के लिए याद किया जाता है और श्रोता इन्हें सुनना बेहद पसंद करते हैं। यही कारण है कि मौजूदा समय में भी याराना के ये सभी सॉन्ग कल्ट माने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- 21 साल तक पहले हिट सॉन्ग के लिए तरसते रहे थे Kishore Kumar, इस गीत से चमका था करियर