विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

42 साल पहले किशोर कुमार ने लेटकर गाया था Amitabh Bachchan के लिए गाना, आज भी कहलाता है कल्ट

Published: Sat, 06 Jun 2026 09:07 PM (IST)

किशोर कुमार ने फिल्म 'शराबी' के गाने को अमिताभ बच्चन के लिए लेटकर गाया था। यह गाना आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक गाने के लिए कोई सिंगर किस हद तक जा सकता है? क्या आप इमेजिन कर सकते हैं। ये बात तो हम आपके साथ कई बार शेयर कर चुके हैं कि रफी और लता जैसे सितारे गाने का इमोशन समझने के लिए उस एक्टर को बहुत अच्छे से ऑब्जर्व करते थे।

लीड रोल में नजर आए अमिताभ बच्चन

लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई सिंगर किसी गाने के लिए शराबी भी बन सकता है? जी हां, जो किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं वो कुछ ऐसा ही है। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म शराबी (Sharabi) के गाने 'इंतेहा हो गई इंतेजार की'। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा लीड रोल में नजर आए थे।

Amitabh (62)

यह भी पढ़ें- एक धुन, तीन दिग्गज गायक... 55 साल पहले क्यों Rafi Sahab और आशा भोसले के बाद किशोर दा को बुलाना पड़ा स्टूडियो!

इस गाने को किशोर कुमार ने लेटकर गाया था? लेकिन क्यों, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। किशोर कुमार हमेशा अपने संगीत के साथ एक्सपेरिमेंट करते थे। इस गाने को गाने से पहले उन्होंने गाने के मूड को समझने के लिए डायरेक्टर प्रकाश मेहरा से सिचुएशन पूछी।

क्या थी गाने की थीम?

प्रकाश मेहरा ने उन्हें बताया कि हीरो का जन्मदिन है। वह हिरोइन का इंतजार कर रहा है। उसने शराब पी रखी है। सारे मेहमान इंतजार कर रहे हैं। वो निराश होकर नशे में ये गाना गाता है। इस पर किशोर कुमार कहते हैं कि नशे में तो इंसान बैठ भी नहीं पाता लेट ही जाता है। इसके बाद किशोर कुमार ये तय करते हैं कि ये गाना वो लेटकर गाएंगे। इसके लिए मेज और लंबी टेबल मंगवाई गई। किशोर कुमार ने ये गाना इतना डूबकर गाया कि अमिताभ की आवाज पर एकदम फिट बैठ गई।

Kishore (9)

इस फिल्म के सारे गाने चार्टबस्टर रहे थे जिसमें नौलखा मंगवा दे, दे दे प्यार दे, जहां चार यार आदि शामिल हैं। अगर आप ध्यान से इस गाने को सुनेंगे तो आपको किशोर कुमार का मस्तीभरा अंदाज साफ समझ आएंगे।

यह भी पढ़ें- 57 साल पहले एक ही टेक में शूट हुआ था ये आईकॉनिक गाना, Kishore Kumar की आवाज में बना हुआ है कल्ट