विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धोखेबाज गर्लफ्रेंड के लिए बना था Kishore Kumar का हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग, 51 सालों बयां कर रहा बेवफाई का दर्द

Published: Mon, 25 May 2026 06:51 PM (IST)

51 साल पहले किशोर कुमार ने एक ऐसा सैड सॉन्ग गाया था, जो 2026 में बेवफाई का दर्द बयां करता है।

किशोर कुमार सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

किशोर कुमार सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. किशोर कुमार का कल्ट सैड सॉन्ग

  2. 51 साल पहले हुआ था रिलीज

  3. इस मूवी के लिए गाया था गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक के तौर किशोर कुमार को आज भी जाना जाता है। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर में इतने शानदार गीत गाए थे, जिन्हें मौजूदा समय में भी खूब सुना जाता है। इस आधार पर हम आपके लिए किशोर कुमार के सबसे बेहतरीन सैड सॉन्ग की जानकारी लेकर आए हैं, जो 51 सालों बाद भी बेवफाई का दर्द बयां कर रहा है।

गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा खाने वाले लोग आज भी किशोर दा के इस दर्द भरे गीत को सुनना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे बात की जा रही है।  

किशोर कुमार का दर्द भरा गीत

आज के दौर में प्यार का रिश्ता ज्यादा नहीं टिकता है। जेन-जी के जमाने वाले लव रिलेशनशिप की वैलिडिटी काफी कम रहती है। ऐसे में ब्रेकअप के बाद लोग हार्ट ब्रेकिंग सॉन्ग्स के जरिए अपना दर्द कम करने का काम करते हैं। इस आधार पर किशोर कुमार का एक दर्द भरा गीत उनके टूट दिल का दर्द बयां करता है और धोखेबाज गर्लफ्रेंड पर निशाना साधता है। दरअसल गाने के बोल हैं- दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़...(Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda)।

यह भी पढ़ें- 44 साल पहले Kishore Kumar ने गाया 'अश्लील गाना', अलका समेत 7 सिंगर्स की फौज ने दी आवाज; बैन हुआ था कल्ट सॉन्ग

kishorekumarhitsong

किशोर कुमार ने ये गाना अभिनेता उत्तम कुमार और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की फिल्म अमानुष के लिए गाया था। उत्तम कुमार पर फिल्माया गया दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़... आज भी सैड सॉन्ग के तौर पर खूब सुना जाता है। हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ दर्द भरे नगमों में इस गीत का नाम भी शामिल होता है। 

il Aisa Kisi Ne Mera Toda song

गौर किया जाए अमानुष के दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़... सॉन्ग की मेकिंग की तरफ तो किशोर कुमार की गायकी के अलावा इस गीत में संगीतकार श्याम लाल मित्रा अपनी धुनों से इसे शानदार बनाया, जबकि गीतकार इंद्रवीर ने इसके लिरिक्स लिखे थे। इस तरह से ये कल्ट सैड सॉन्ग बनकर तैयार हुआ था। 

किशोर कुमार के शानदार गीत

अमानुष के दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़... के अलावा बतौर गायक किशोर कुमार ने कई सैड सॉन्ग गाए थे। जिनमें हम बेवफा हरगिज न थे... और मेरे महबूब कयामत होगी... जैसे कई दर्द भरे गीत शामिल हैं, जिन्हें सुनकर आपकी भी आंखों से आंसू बहने लगेंगे। 

यह भी पढ़ें- 45 साल बाद भी Lata Mangeshkar का ये रोमांटिक गाना बना हुआ है सदाबहार, Cult सॉन्ग में किशोर दा ने भी दी आवाज