विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiara Advani ने शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को विश की पहली होली, शेयर की हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 07 Mar 2023 11:11 AM (GMT+05:30)

Kiara Advani Wishes Husband Sidharth Malhotra First Holi After Marriage हाल ही में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा ...और पढ़ें

Kiara Advani Wishes Husband Sidharth Malhotra First Holi After Marriage, Instagram
Kiara Advani Wishes Husband Sidharth Malhotra First Holi After Marriage, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Wishes Husband Sidharth Malhotra First Holi After Marriage: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। अब दोनों अपनी पहली होली सेलिब्रेट कर रहे हैं।

कियारा ने सिद्धार्थ को विश की होली

कियारा ने शादी के बाद सिद्धार्थ को पहली होली विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने हल्दी सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।

यह भी पढ़ें- Kiara Advani: सिद्धार्थ संग शादी के बाद घर चलाने पर बोलीं कियारा, कहा- पहले मैं अपने पैरेंट्स के घर पर थी अब..

हल्दी सेरेमनी की शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हल्दी सेरेमनी में सिद्धार्थ और कियारा ने ट्विनिंग करते हुए ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना। चेहरे पर हल्दी लगाएं तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे और मेरे प्यार की तरफ से आपको और आपके प्यार को हैप्पी होली।''

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

सिद्धार्थ और कियारा की रॉयल वेडिंग

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी को रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी के लिए दोनों ने जैसलमेर का सूर्यगढ़ किला चुना। दोनों की शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। वेडिंग में बॉलीवुड स्टार्स समेत कई बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की थी। इनमें करण जौहर, जूही चावला ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल समेत कई वीआईपी गेस्ट का नाम शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा ने की सिद्धार्थ की तारीफ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के सेट से शुरुआत हुई थी। कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला किया। अब सिद्धार्थ के लाइफ पार्टनर बनने पर कियारा ने उन्हें एक आइडियल हसबैंड बताया।

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma ने दिखाई इंदौर वाले घर की झलक, स्कूल और उन गलियों में की चहलकदमी जहां पापा के साथ चलाई स्कूटर

हर किसी को सम्मान देते हैं सिद्धार्थ

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जुग जुग जियो एक्ट्रेस ने कहा, 'सिद्धार्थ सभी को बराबर सम्मान देते हैं चाहे वो सीनियर हो, जूनियर हो या फिर उनके आसपास मौजूद कोई भी हो। उनके पास ये क्वालिटी है, जिसकी वजह से वो हर किसी को सम्मानित महसूस कराते हैं। वो अपने फैंस से भी बहुत प्यार करते हैं, उनके मन में हर किसी के लिए प्यार है।'