विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां बनने के बाद एक्टिंग में री-एंट्री करेंगी Kiara Advani, दिग्गज फिल्ममेकर से मिलाया नई फिल्म के लिए हाथ

Published: Wed, 11 Feb 2026 02:06 PM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बेटी सरायाह के जन्म के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। अब ...और पढ़ें

कियारा आडवाणी करेंगी कमबैक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कियारा आडवाणी करेंगी कमबैक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. कियारा आडवाणी जल्द करेंगी वापसी

  2. पूरी हुई एक्ट्रेस की नई फिल्म की तलाश

  3. इस डायरेक्टर संग करेंगी अगली फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में बड़े पर्दे पर नजर आने वालीं कियारा आडवाणी लंबे समय से एक्टिंग से ब्रेक पर मौजूद हैं। बीते साल जुलाई के महीने में कियारा ने बेटी सरायाह को जन्म दिया और तब उन्होंने कोई भी नई फिल्म साइन नहीं की है।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे ये साफ होता कि मां बनने के 7 महीने बाद कियारा एक्टिंग के फील्ड में वापसी के लिए कमर कस चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने एक बड़े फिल्ममेकर संग डील डन की है। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

 कियारा ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

पिछले साल जुलाई में बेटी सारा को जन्म देने के बाद से अभिनेत्री कियारा आडवाणी मातृत्व अवकाश पर हैं। इस दौरान उन्हें कुछ फिल्में छोड़नी पड़ी तो कुछ की शूटिंग शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। उदाहरण के तौर पर फिल्म शक्ति शालिनी को अब कियारा की जगह अनीत पड्डा के साथ बनाया जा रहा है।

kiaraadvani

यह भी पढ़ें- 'इतनी बड़ी एक्ट्रेस नहीं...' Kiara Advani ने इंफ्लूएंसर की मां के साथ किया बुरा बर्ताव, शख्स ने खोल दी पोल

हालांकि, अब कियारा फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। शक्ति शालिनी महिला प्रधान फिल्म है, अब खबरें हैं कि कियारा ऐसी ही महिला प्रधान फिल्म से ही करने की योजना बना रही हैं। खबरों के अनुसार, कियारा की फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ बात चल रही हैं। पंगा, निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्में बना चुकी अश्विनी फिल्म की पटकथा पूरी कर चुकी हैं।

kiara advani (1)

हालांकि, अभी कियारा आडवाणी और अश्विनी अय्यर की इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन इतना तय की कियारा अपनी कमाल की अदाकारी का जलवा जरूर दिखाती हुईं नजर आएंगी। 

कियारा आडवाणी की अगली फिल्म

हालांकि, मां बनने से पहले कियारा आडवाणी ने साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक की शूटिंग को पूरा कर लिया था। इस लिहाज से कियार की अगली फिल्म टॉक्सिक है, जिसे 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में कियारा नाडिया की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इससे पहले कियारा साउथ फिल्म गेम चेंजर में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- Kiara Advani ने फ्लाइट में की थी ऐसी हरकत, इंफ्लुएसर ने वीडियो बनाकर खोली पोल