जबरिया जोड़ी का ब्रेकअप सॉन्ग Ki Honda Pyaar रिलीज, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड
Ki Honda Pyaar Song Jabariya Jodi फिल्म जबरिया जोड़ी का ब्रेकअप गाना की होंदा प्यार गाना रिलीज हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का गाना 'की होंदा प्यार' रिलीज हो गया है। यह गाना हाल ही में आई फिल्म 'कबीर सिंह' के ब्रैकअप सॉन्ग 'बेख्याली' गाने को टक्कर दे रहा है। यह गाना सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है और एक ब्रैकअप सॉन्ग है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ के रिश्तों में आ रही दूरियों को दिखाया गया है। फिल्म लोगों के बीच काफी हिट हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं।
अगर ट्विटर पर इंडिया ट्रेंड्स की बात करें तो दूसरे स्थान पर #KiHondaPyaar ट्रेंड कर रहा है। लोग इस ब्रैकअप सॉन्ग की बात कर रहे हैं और इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस गाने को राज शेखर ने लिखा है, जबकि गाने में म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। इस गाने के वीडियो में कपल की बचपन की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है। माना जा रहा है कि यह गाना हिट हो सकता है। वैसे अभी तक गाने के लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।
बता दें कि परिणीति और सिद्धार्थ की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। ये एक एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म बिहार की चर्चित परंपरा 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। जहां शादी के लिए दूल्हे को किडनैप कर लिया जाता है। फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकार भी दिखाई देंगे। वहीं फिल्म के डायलॉग भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं जबकि निर्माण एकता कपूर ने किया है और फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की गई है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत सिंह की यह पहली फिल्म है। प्रशांत ने आनंद एल राय के साथ कई फिल्मों में बतौर असिटेंट काम किया है।