विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khushi Kapoor ने कलरफुल 'ब्रॉलेट' पहन करवाया 'बीच' पर फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस ने कहा, 'लव.. लव.. लव..'

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 07:30 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 13 Nov 2021 07:33 AM (GMT+05:30)

Khushi Kapoor Bralette Photos खुशी कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 99 समस्याएं हैं लेकिन समुद्र का बीच ...और पढ़ें

खुशी कपूर को बहन जाह्नवी कपूर के साथ नाइट आउट करते देखा जा सकता हैl
खुशी कपूर को बहन जाह्नवी कपूर के साथ नाइट आउट करते देखा जा सकता हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Khushi Kapoor Bralette Photos: जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह अपनी बहन के साथ दुबई में वेकेशन मनाते नजर आ रही हैंl हालिया तस्वीर में खुशी कपूर को बहन जाह्नवी कपूर के साथ नाइट आउट करते देखा जा सकता हैl इस अवसर पर उन्होंने कलरफुल ब्रॉलेट और बकेट हैट पहन रखी हैl उन्होंने यह तस्वीर बीच के आगे खड़े होकर खिंचवाई हैl फोटो में दुबई का खुला आसमान देखा जा सकता हैl

तस्वीरें शेयर करते हुए खुशी कपूर ने लिखा है, '99 समस्याएं हैं लेकिन समुद्र का बीच उसमें से नहीं हैl' उन्होंने कुल 3 तस्वीरें शेयर की हैl पहली तस्वीर में खुशी कपूर को कलरफुल ब्रालेट और बकेट हैट पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता हैl वहीं दूसरी फोटो में वह पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैंl वहीं तीसरी फोटो में वह अपनी बहन के साथ समुद्र को एंजॉय कर रही हैंl

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

हाल ही में खबर आई थी कि खुशी कपूर जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैl यह भी खबर आई थी कि वह फिल्म निर्देशक जोया अख्तर के साथ काम कर रही हैं जो कि आर्चिज कॉमिक्स पर एक म्यूजिकल ड्रामा बना रही हैl वह कई बार जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर भी देखी गई हैl खुशी कपूर के अलावा शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तस्य नंदा भी इस फिल्म का हिस्सा होंगेl

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर को हुआ हैl हाल ही में उन्होंने इस अवसर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया थाl इसमें बहन जाह्नवी कपूर के अलावा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और भूमि पेडणेकर भी नजर आई थी। खुशी कपूर फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl