Khushi Kapoor ने शेयर की मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर की अनदेखी तस्वीर, लिखा स्पेशल कैप्शन
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्ता एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत मां श्रीदेवी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर याद किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्ता एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपने मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अब उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत मां श्रीदेवी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर याद किया है। इस फोटो में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने पति बौनी कपूर के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। फोटो में अभिनेत्री ब्लैक कलर के स्वेटर और एक शॉल पहने नजर आ रही हैं और बोनी कपूर व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ स्वेटशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही रेड कलर कैप लगाए समुंदर किनारे खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस थ्रोबैक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी कपूर ने कैप्शन लिखा, ‘द कूलेस्ट।’
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीर की तस्वीरें शेयर किया थीं। इन तस्वीरों में खुशी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटोज में खुशी पर्पल कलर की आउटफिट में पोज देती दिख रही हैं। खुशी की इन तस्वीरों सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने दिल खोलकर लाइक किया था।
आपको बता दें कि खुशी कपूर अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर उनके जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात भी की थी। बोनी कपूर से जब खुशी के डेब्यू के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, 'हां खुशी एक्टिंग करना चाहती हैं। आप जल्द ही इससे जुड़ा अनाउंसमेंट सुन सकते हैं।'