Move to Jagran APP

रिया कपूर की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा, एक- एक कर पहुंच रहे सारे कजिन्स

सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। रिया की शादी में उनके तमाम कजिन्स और करीबी दोस्तों का आना भी शुरू हो गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 07:00 AM (IST)
रिया कपूर की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा, एक- एक कर पहुंच रहे सारे कजिन्स
रिया कपूर, करण बूलानी की शादी, फोटो साभार: Instagram (Viral Bhayani/Manav Manglani)

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर पर शहनाइयां बजना शुरू भी हो गई हैं। शादी में आने वाले मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर भी अपनी छोटी बेटी को खुशी- खुशी विदा करने के लिए तैयार हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। रिया की शादी में उनके तमाम कजिन्स और करीबी दोस्तों का आना भी शुरू हो गया है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रिया और करण की शादी अनिल कपूर के मुंबई के जुहू स्थित बंगले से हो रही है। जहां पर एक- एक कर मोहमानों और परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है। अनिल कपूर के घर के बाहर तमाम सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट खड़े हैं जो आने वाले मेहमानों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। रिया कपूर की शादी में उनके चाचा बोनी कपूर, संजय कपूर अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शनाया कपूर और खुशी कपूर शादी में एक सा थ पहुंची हैं। जहां खुशी कपूर पीले रंग के लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं मस्टर्ड रंग के लहंगे में शनाया ने भी कहर बरपाया। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर बेटी अंशुला कपूर भी शादी में शामिल होने पहुंची हैं। अपनी कजिन की शादी के लिए अंशुला ने लाल रंग का लहंगा चुना। तो वहीं नीले रंग के कुर्ते में अर्जुन कपूर भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रिया कपूर और करण बूलानी आज कुछ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच शादी करने जा रहे हैं। जिसके बाद सभी लोगों को शादी की पार्टी भी दी जाएगी। शुक्रवार की शाम को अनिल कपूर के घर पर प्री- वेडिंग पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें करण बूलानी भी शामिल हुए थे। बता दें कि करण और रिया करीब 13 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म से रिया कपूर ने प्रोडक्शन में कदम रखा था और करण भी फिल्म में पहली बार असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी जो अब अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.