Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ खुशी कपूर ने किया रैंप वॉक, ऑफ व्हाइट लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 11:02 AM (IST)

    दिल्ली में चल रहे फैशन शो इंडिया कॉउचर वीक के छठे दिन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने अपने क्लेशन को दर्शकों के आगे रखा। इस दौरान ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना उनके शो के शोस्टॉपर के रूप में नजर आए। सोशल मीडिया पर इन लव बर्ड की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। फैंस दोनों के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।

    Hero Image
    वेदांग रैना और खुशी कपूर (फोटो इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बीते साल एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने द आर्चीज से अपना डेब्यू किया था, जिसमें अन्य स्टार किड्स भी शामिल थे।

    अब जल्द खुशी सैफ के बेटे इब्राहिम अली के साथ फिल्म 'नादानियां' में दिखाई देंगी, जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। इस बीच खुशी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ रैंप वॉक करती दिखाई दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशी और वेदांग का रैंप वॉक

    जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से ही खुशी और वेदांग की लव स्टोरी की शुरुआत हुई है। हालांकि, कपल ने कभी मीडिया के सामने आपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। अब सोमवार को पहली बार इस कपल ने एक साथ फैशन शो में रैंप वॉक भी किया। इंडिया कॉउचर वीक 2024 शो में खुशी और वेदांग नजर आए। इस कपल ने फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता के आउफिट पहने थे। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें-  Khushi Kapoor ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Vedang Raina को यूं दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीर

    View this post on Instagram

    A post shared by FDCI (@fdciofficial)

    खुशी कपूर का लुक

    इस मौके पर खुशी ऑफ व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने मोतियों से बना फिश कट लहंगा पहना था और वेदांग ब्लैक कलर की शेरवानी में दिखाई दिए।

    खुशी कपूर का वर्कफ्रंट

    खुशी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो, जल्द इब्राहिम अली खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा लव टुडे के हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान है। 

    यह भी पढ़ें- अनंत की शादी में Vedang Raina ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर का पकड़ा हाथ, Janhvi Kapoor ने दिया शॉकिंग रिएक्शन