विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Khosla Ka Ghosla 2 की नई रिलीज डेट कन्फर्म, इस दिन सिनेमाघरों में लगेंगे हंसी के ठहाके; मजेदार है पहला पोस्टर

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:07 PM (IST)

Khosla Ka Ghosla 2 New Release Date: अपकमिंग कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला 2 की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी। अब इसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. खोसला का घोसला 2 की नई रिलीज डेट पक्की

  2. पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी फिल्म

  3. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी पहली फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्ट क्लासिक खोसला का घोसला का सीक्वल खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2) 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी। यहां तक कि अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने तो फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया था।

मगर फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में नहीं पहुंच पाई। किसी कारण फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था। इसकी वजह सामने नहीं आई थी। हालांकि, अब आखिरकार खोसला का घोसला 2 की नई रिलीज डेट से पर्दा हट गया है।

खोसला का घोसला 2 का पोस्टर आउट

अब खोसला का घोसला 2 देखने के लिए दर्शकों को पांच महीने का इंतजार करना पड़ेगा। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। फिल्म के पोस्टर में सभी स्टार कास्ट दिख रही है। यह पोस्टर ओरिजिनल फिल्म के अनोखे अंदाज को वापस लाता है।

खोसला का घोसला 2 की स्टार कास्ट

पोस्टर में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा फिर से नजर आएंगे और उनके साथ रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल जैसे नए चेहरे भी शामिल होंगे। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट

बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो इसे अगले साल तक खिसका दिया गया है यानी कि खोसला का घोसला 2 सिनेमाघरों में 5 मार्च 2027 को दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन प्रिया मिश्रा और प्रशांत भागिया कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमथ और राज हीरेमथ कर रहे हैं। 

फ्लॉप होकर भी बनी थी कल्ट

2006 में रिलीज हुई खोसला का घोसला भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन बाद में फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला था। उस वक्त फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया और अब 20 साल बाद एक बार फिर खोसला परिवार दर्शकों को हंसाने आ रहा है। 

यह भी पढ़ें- 'गदर मचा दिया...', Ravi Kishan के साथ अनुपम खेर-बोमन ईरानी ने किया वायरल डांस, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

यह भी पढ़ें- 100 मिलियन व्यूज के साथ Anupam Kher की रील ने इंटरनेट पर मचाया गदर, रणवीर शौरी ने एक्टर को कहा शुक्रिया