Move to Jagran APP

Khesari Lal Yadav का वीडियो हुआ वायरल, हॉट एक्ट्रेस के सामने शर्टलेस होकर जमीन पर लगा रहे हैं पोछा, फैंस हुए हैरान

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये परदेसिया गाना हिंदी गाने परदेसिया का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 12:17 PM (IST)
Khesari Lal Yadav का वीडियो हुआ वायरल, हॉट एक्ट्रेस के सामने शर्टलेस होकर जमीन पर लगा रहे हैं पोछा, फैंस हुए हैरान
Photo Credit - Khesari Lal Yadav Instagram Video Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के हिट स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। खेसारी एक एक्टर होने के साथ ही एक हिट सिंगर भी हैं। उन्होंने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह एक्टिंग और सिंगिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन खेसारी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। यहां देखें खेसारी लाल का वीडियो...

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी पोछा लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके नए हिट गाने का ऑडियो भी सुनाई दे रहा है। खेसारी का ये गाना 'परदेसिया' है। इस गाने को खेसारी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसे भोजपुरी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है। आपको बता दें कि महज दो दिनों में इस गाने को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव शर्टलेस होकर जमीन पर पोछा मारते नजर आ रहे हैं। वहीं इसमें खेसारी के परदेसिया गाने की हीरोइन श्वेता मेहरा का बोल्ड अंदाज भी नजर आ रहा है। खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'घर में रहें, परदेसिया के साथ खुश रहो।' इस वीडियो को अबतक 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये 'परदेसिया' गाना हिंदी गाने 'परदेसिया' का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.