विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रहस्यमयी प्रेम कहानी पर आधारित खेसारीलाल यादव की अवधी फिल्म मेरे नैना तेरे नैना 2 जून को होगी रिलीज

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 12 May 2023 08:17 PM (GMT+05:30)

आपको बता दें कि फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा कामाक्षी ठाकुर नीना ...और पढ़ें

Khesari Lal Yadav Khusboo Sharma Bhojpuri Movie Mere Naina Tere Naina Release On 2 June
Khesari Lal Yadav Khusboo Sharma Bhojpuri Movie Mere Naina Tere Naina Release On 2 June

नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav Khusboo Sharma Bhojpuri Movie Mere Naina Tere Naina Release On 2 June: भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी भोजपुरी सिनेमा के उन स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं, एक्टर होने के साथ सिंगर भी हैं। इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स खेसारी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। वहीं, इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म की रिलीज डेट

इस दिन रिलीज हो रही है खेसारी की फिल्म

निर्देशक लाल विजय शाहदेव की फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना' अगले महीने 2 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के निर्माता राकेश डांग और दीपक सिंहल हैं। ये फिल्म एक रहस्यमयी प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में जोधा अकबर में सलीम की भूमिका से लोकप्रियता पाने वाले अभिनेता रवि भाटिया, इसमें स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। नदिया के पार के बाद इस तरह की यह फिल्म पहली है जो अवधी भाषा में है और जिसे हिंदी के दर्शक भी आसानी से समझ सकते हैं।                                                        

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना' में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, नीना चीमा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित और चुन्नू मेहरा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म की सह निर्माता अमृता शाहदेव व मधुकर वर्मा, लेखक लाल विजय शाहदेव व केदार धारवाडकर हैं। छायांकन अजीत सिंह ने किया है। संगीत सुरज, कृष्णा बेदर्दी व ओम झा का है। संकलन नुरैन अंसारी-अखिलेश सिंह और गीत प्यारे लाल यादव व कृष्णा बेदर्दी का का है। नृत्य कानू मुखर्जी, कला डी. के. राहुल, तकनीक निर्देशक कामाक्षी ठाकुर हैं।