खेसारी लाल यादव की निगेटिविटी फैलाने वालों को दो टूक, बोले- 'मेरे खिलाफ अभद्र बात बोली तो...'
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खेसारी अपनी फिल्में और गानों के लिए खासी सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन इस समय खेसारी लाल यादव अपने फैंस मीडिया और अन्य लोगों से खासे नाराज दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खेसारी अपनी फिल्में और गानों के लिए खासी सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन इस समय खेसारी लाल यादव अपने फैंस, मीडिया और अन्य लोगों से खासे नाराज दिख रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपने नाम पर निगेटिविटी फैलाने वालों को चेतावनी दे दी है।
खेसारी लाल यादव बीते दिनों फेसबुक पर लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने उनके नाम से निगेटिविटी फैलाने वालों को जमकर खरी- खोटी सुनाई है। खेसारी ने यहां तक कि बोल दिया है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ खेसारी अब कार्रवाई करने वाले हैं। खासकर खेसारी ने इस वीडियो में उन लोगों को लताड़ लगाई है जो उनके नाम पर गलत न्यूज चलाते हैं।
खेसारी लाल यादव ने फेसबुक इस वीडियो को शेयर किया है। 21 मिनट के इस वीडियो में खेसारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग उनके पोस्ट पर गालियां देकर कमेंट करते हैं वो उनके ही नहीं बल्कि उनके पूरे खानदान की वाट लगा सकते हैं। इसके अलावा खेसारी ने कुछ यूट्यूब चैनल पर खबरें चलाने वालों को भी चेतावनी दी है। खेसारी ने कहा है कि यदि उनकी परमिशन के बिना उनके नाम, उनकी फोटो और आवाज को लेकर कोई निगेटिव न्यूज चलाई जाती है तो इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।
खेसारी ने वीडियो में सभी से निवेदन करते हुए ये भी कहा है कि 'अगर बात करनी है तो शालीनता से करें। अगर कोई गलत बात करता है तो उसका भुगतान उसे खुद करना पड़ेगा।' इतना ही नहीं खेसारी ने यहां तक कह दिया है कि यदि उनकी इजाजत के बिना कोई भी खबर चलाई जाती है तो वो अब अगली बार वकील के जरिए ही बात करेंगे।
सलमान खान की बहन अर्पिता ने शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीर, खुद को बताया 'परफेक्ट कपल'