Move to Jagran APP

Bhojpuri Song: कोरोना से सावधानी पर खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने परफॉर्म किया है। सरकार चलइले बा गाने के जरिए लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपायों और सावधानी के बारे में बताया जा रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 11:47 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 11:47 AM (IST)
Bhojpuri Song: कोरोना से सावधानी पर खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
Khesari Lal Yadav And Chandani Singh Sarkar Chalaile Ba Bhojpuri Song Relese

नई दिल्ली, जेएनएन। Sarkar Chalaile Ba Song: भोजपुरी​ फिल्म इंडस्ट्री के सुरस्टार और 'बिग बॉस 13' फेस खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। खेसारी लाल यादव एक एक्टर होने के साथ ही एक हिट सिंगर भी हैं। खेसारी लाल के गाने आए दिन यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। खेसारी का ये गाना 'सरकार चलइले बा' है। उनका ये सॉन्ग काफी मजेदार और सामाजिक जागरुकता पर आधारित है। 

loksabha election banner

खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने परफॉर्म किया है। 'सरकार चलइले बा' गाने के जरिए लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपायों और सावधानी के बारे में बताया जा रहा है। इसी के साथ खेसारी अपने गाने के माध्यम से कॉलिंग के दौरान आने वाले सरकारी वॉइस सूचना के फायदे भी बता रहे हैं जो लोगों के काफी काम आ सकता है।

'सरकार चलइले बा' भोजपुरी सॉन्ग को खुद खेसारी लाल यादव और अंजली भारती ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल  पवन पांडे ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने कंपोज किया है। साथ ही इस म्यूजिक वीडियो को अभिषेक सिंह और संदीप यादव ने डायरेक्ट किया है। गाने को महेश आचार्य ने कोरियाग्राफ किया है। 'सरकार चलइले बा' गाने को खेसारी लाल यादव के यूट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर इस गाने 30 सितंबर को रिलीज किया गया था।  

'सरकार चलइले बा' को अबतक यूट्यूब पर 67 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी और चांदनी के बीच की खूबसूरत केमेस्ट्री देखने लायक है। इन दोनों स्टार्स की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। ये दोनों ही भोजपुरी ​इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.