Move to Jagran APP

Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल यादव के 5 नए भोजपुरी छठ गीत यूट्यूट पर मचा रहे धमाल, वीडियो हुए वायरल

त्योहार कोई भी हो लेकिन गानों के बिना वो अधूरा ही लगता है। इस खास मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। खेसारी के एक के बाद एक कई छठ गीत रिलीज हुए हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 04:33 PM (IST)
Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल यादव के 5 नए भोजपुरी छठ गीत यूट्यूट पर मचा रहे धमाल, वीडियो हुए वायरल
Khesari Lal Yadav 5 New Bhojpuri Chhath Puja Song Viral On Youtube

नई दिल्ली, जेएनएन।  Khesari Lal Yadav Chhath Song:  लोगों की आस्था से भरा हुआ चार दिवसीय महापर्व छठ बुधवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को खरना का अनुष्ठान होगा। आज के दिन व्रती दिनभर उपवास रखेंगी। वहीं सूर्यास्त के बाद भगवान की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद ही व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगी। चार दिनों तक चलनेवाले इस महापर्व को लेकर छठ घाटों की तैयारी अंतिम चरण में है।  बिहार सहित पूर्वी उत्तर प्रेदश में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। त्योहार कोई भी हो लेकिन गानों के बिना वो अधूरा ही लगता है। इस खास मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के छठ के नए गाने इन दिनों धमाल मचा रहे हैं। खेसारी के एक के बाद एक कई छठ गीत रिलीज हुए हैं। आज हम आपको उनके 5 नए छठ गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं... 

loksabha election banner

1. छठ घाटे चलीं 

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने भोजपुरी छठ गीत 'छठ घाटे चलीं' को गाया है। इसके लेखक अखिलेश कश्यप हैं। श्याम सुंदर ने इसमें संगीत दिया है।

2. 'हे छठी मईया सुना सुना लागे' 

खेसारी लाल यादव का 'हे छठी मईया सुना सुना लागे' गीत  काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को महज तीन दिन पहले रिलीज किया गया है। अबतक इस गाने को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे कुंदन प्रीत ने लिखा है और रौशन सिंह ने संगीत दिया है। 3.  'छठी घाटे सेल्फी'

भोजपुरी छठ गीत 'छठी घाटे सेल्फी' को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है। इस गाने को यू-ट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। छठ पर्व पर आधारित इस गीत को करीब 50 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 4.  'जाई देवर जी दउरा ले आईं'

खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'जाई देवर जी दउरा ले आईं' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे मुकेश यादव ने लिखा है और रौशन राज ने इसका संगीत दिया है। 5. 'गूगल से सिखअ पूजा के तरीका'

खेसारी लाल यादव और प्रतिभा चौबे की आवाज में रिलीज यह छठ गीत 'गूगल से सिखअ पूजा के तरीका' को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे यादव राज ने लिखा है और रौशन सिंह ने इसका संगीत दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.