विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: 'एक हजारों में मेरी बहना है' का ये एक्टर बनेगा शो का हिस्सा, नाम सुन नहीं होगा यकीन?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 20 Apr 2023 05:45 PM (IST)

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 लगातार चर्चा में बना ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Twitter
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने कॉन्टेंट के कारण हमेशा फैंस को इम्प्रेस करता है। शो का पिछला सीजन हिट रहा था। अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर बज बना हुआ है।

कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा

खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स भी दर्शकों के सामने बेस्ट सीजन लाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम शुरुआत से चर्चा में बने हुए है। अब तक कई सेलेब्स के नामों की चर्चा हो चुकी है।

इस एक्टर का नाम आया सामने

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अब एक और पॉपुलर टीवी एक्टर का नाम सामने आया है। एक हजारों में मेरी बहना है जैसे सुपरहिट डेली सोप के लीड एक्टर करण टैकर के शो में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। एक्टर पिछले काफी समय से टीवी से दूर हैं, ऐसे में करण के केकेके 13 के साथ टेलीविजन पर वापसी करने की उम्मीद की जा रही है।

करण ने किया रिएक्ट

खतरों के खिलाड़ी 13 में करण टैकर के शामिल होने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्टर ने तुरंत रिएक्ट किया। करण ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर का खंडन किया।

करण टैकर का ट्वीट

करण टैकर ने बताया कि फिलहाल वो किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, "रिकॉर्ड के लिए बता दूं, मैं कोई रियलिटी शो नहीं कर रहा हूं।" एक्टर के इस पोस्ट के साथ ही खतरों के खिलाड़ी 13 में उनके शामिल होने की खबर अफवाह साबित हो गई है।

KKK13 का कन्फर्म कंटेस्टेंट

खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी। बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे केकेके 13 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर खुद ही खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने की खबर पर मुहर लगा दी।