Khaali Peeli Trailer: ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के सामने 'पाताल लोक' फेम जयदीप अहलावत, क्या जमेगी जोड़ी?
Khaali Peeli Trailer ईशान खट्टर और अनन्या पांडेय स्टारर फ़िल्म खाली पीली का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर में एक ट्विस्ट देखने को मिला है। इस ट्विस्ट का नाम है पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kaali Peeli Trailer: कोरोना काल में लगातार नई फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। अब ज़ी प्लेक्स पर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर फ़िल्म खाली पीली आ रही है। फ़िल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर में विलने की एंट्री भी होती है। यह विलेन कोई और नहीं, बल्कि अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत हैं।
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में मुंबई के एक लड़के और लड़की कहानी दिखाई गई है। लड़की शादी के जोड़े में कहीं भाग रही है। उसके पास गहनों से भरा एक बैग है। गलती से वह लड़के की गाड़ी में बैठ जाती है। मुंबई की फेमस काली पीली टैक्सी में बैठने के बाद शुरू होती है, भाग-दौड़। लड़की और लड़के दोनों के पास एक-एक बंदूक भी है। इस बीच एंट्री होती है, एक विलने की। इस विलने को उस लड़की की तलाश है। अब क्या दोनों पकड़े जाएंगे, यह जाने के लिए आपको फ़िल्म का इंतज़ार करना होगा।
स्टार कास्ट
स्टार कास्ट की बात करें, तो एक और ईशान खट्टर हैं। ईशान इससे पहले धड़क जैसी फ़िल्म में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा उनकी मोस्ट अवेडेट फ़िल्म ए सूट्येबल व्बॉय नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। अनन्या पांडे को साल 2019 का बेस्ट डेब्यूटेंट का फ़िल्मफेयर मिल चुका है। इन सबके बीच दस्तक दी है जयदीप अहलावत ने। जयदीप हाल में रिलीज़ वेब सीरीज़ पाताल लोक के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की है। इससे पहले वह कमाडों फ़िल्म में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा गैंग्स ऑफ़ वासेपुर शाहिद ख़ान का किरदार भी काफी आईकॉनिक रहा है। फ़िल्म को महबूब ख़ान ने निर्देशित किया है, जो 2 अक्टूबर को दस्तक देगी। इस दिन ऑनलाइन कुछ और भी फ़िल्में दस्तक दे रही है। देखना है कि ये जोड़ी कितना कमाल करती है।