KGF 2 के 'रॉकी भाई' की तरह हैं सुपरस्टार यश, ट्विटर पर किसी के आगे नहीं झुकते 'पुष्पा' वाले अल्लू अर्जुन
KGF Chapter 2 Actor Yash On Twitter केजीएफ 2 इस साल की सबसे कामयाब भारतीय फिल्म है जिसने हिंदी बेल्ट में भी रिकॉर्ड बिजनेस किया। यश इस वक्त देश के सबस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल बॉक्स ऑफिस पर जैसा धमाल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश यानी रॉकी भाई ने मचाया है, वैसे धमाका कोई दूसरा कलाकार नहीं कर सका है। यश की केजीएफ 2 ने अकेले हिंदी बेल्ट में ही 432 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। यश के इस कारनामे के बाद पैन इंडिया स्तर पर उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है, लेकिन फिलहाल हम फॉलोअर्स नहीं, फॉलोइंग की बात करेंगे यानी यश और साउथ के दूसरे लोकप्रिय सितारे किसे-किसे फॉलो करते हैं। जब इनके ट्विटर एकाउंट पर इसकी पड़ताल की गयी तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी।
अलग है यश की फिलॉसफी
यश के ट्विटर पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, मगर वो खुद किसी को फॉलो नहीं करते। यश अपनी बायो में खुद के कन्नड़ होने पर गर्व करे हैं। उनका स्टेटस है- जैसे हैं वैसे रहिए, क्योंकि ओरिजिनल की कीमत कॉपी से अधिक होती है और शायह यही फिलॉसफी यश को कामयाबी की ओर लेकर गयी है।

किसी के आगे नहीं झुकते अल्लू अर्जुन
पुष्पा- द राइज से हिंदी बेल्ट में बेहद लोकप्रिय हो चुके अल्लू अर्जुन के सबसे अधिक 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो भी किसी को फॉलो नहीं करते। अल्लू ने अपने बायो में सिर्फ एक्टर लिखा है। बता दें, 17 दिसम्बर 2021 को रिलीज हुई पुष्पा के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। खास बात यह है कि अल्लू ने हिंदी बेल्ट में फिल्म का प्रमोशन भी नहीं किया। पुष्पा माउथ पब्लिसिटी के दम पर चली थी।
.jpg)
लाइगर स्टार भी नहीं करते दूसरों को फॉलो
लाइगर से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर चुके विजय देवरकोंडा के 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, मगर वो भी किसी दूसरे कलाकार, नेता, दोस्त, परिवार या फैन क्लब को फॉलो नहीं करते। विजय ने अपने बायो में मानस एकम, वाचस एकम, कर्मन्येकम, महात्मनम लिखा है। विजय तेलुगु के बेहद लोकप्रिय स्टार हैं। हालांकि, लाइगर बुरी तरह असफल रही है।
.jpg)
सिर्फ राजामौली के मुरीद हैं जूनियर एनटीआर
आरआरआर से हिंदी बेल्ट में डेब्यू करने वाले जूनियर एनटीआर तेलुगु के लोकप्रिय अभिनेता हैं। ट्विटर पर उनके 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, वो सिर्फ एक व्यक्ति हो फॉलो करते हैं। वो कोई और नहीं, बल्कि आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली हैं। जूनियर एनटीआर ने भी अपने बायो में सिर्फ एक्टर लिखा है।

राम चरण के लिए परिवार सब कुछ
आरआरआर में जूनियर एनटीआर के को-स्टार और दोस्त राम चरण को 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, मगर राम चरण सिर्फ दो लोगों को फॉलो करते हैं। उनके अंकल पवन कल्याण और पिता चिरंजीवी। राम चरण ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू जंजीर के रीमेक जंजीर से किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनकी लीडिंग लेडी थीं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

साउथ के इन दिग्गजों के विपरीत हिंदी सिनेमा के कलाकार अपने साथी कलाकारों, नेताओं और फैन क्लब्स को भी फॉलो करते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।