विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में कैमियो करेंगे शाह रुख खान? KGF स्टार ने बताया सच

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 15 Feb 2024 04:34 PM (IST)

केजीएफ स्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। जब से गीतू ...और पढ़ें

टॉक्सिक की कास्टिंग के बारे में खुलकर बोले यश (Photo Credit: Instagram)
टॉक्सिक की कास्टिंग के बारे में खुलकर बोले यश (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ सीरीज की भारी सफलता के बाद यश ने अपने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अब वह अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर व्यस्त हैं। यश के फैंस भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी। 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं।

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'टॉक्सिक' को लेकर यह खबर आ रही थी कि इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान भी कैमियो भूमिका निभाने वाले हैं। अब हाल ही में खुद साउथ सुपरस्टार यश ने ही इस बात का खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: HanuMan के सीक्वल में Yash नहीं बनेंगे 'हनुमान', केजीएफ स्टार अपनी इस फिल्म पर कर रहे हैं फोकस

टॉक्सिक की कास्टिंग के बारे में खुलकर बोले यश

केजीएफ स्टार यश ने 14 फरवरी को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉक्सिक फिल्म को लेकर काफी बात की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने टॉक्सिक में शाह रुख के कैमियो रोल पर भी जवाब दिया। इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर ने बताया कि अभी तक शाह रुख खान के कैमियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने आगे बताया किया कि निर्माता जल्द ही फिल्म के कलाकारों की घोषणा करेंगे और तब सभी को पता चल जाएगा। साथ ही यश ने फैंस से सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से आने वाली बातों पर विश्वास करने का अनुरोध किया। इस मूवी को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये अगले साल 10 अप्रैल, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

करीना कपूर आ सकती हैं नजर?

शाह रुख के साथ-साथ ऐसी खबरें आ रही थी कि यश के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपना कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू करते हुए नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार यश और करीना साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: साउथ की बड़ी फिल्म लगी शाह रुख खान के हाथ, इस मोस्ट पॉपुलर एक्टर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन?