Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की फिल्म 'रामायण' में 'रॉकी भाई' का रावण बनने से इनकार, इस कारण कहा- ना

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 07:00 PM (IST)

    Yash Not Playing Ravan Role फिल्म अभिनेता यश ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में यश की भूमिका करने से इनकार कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। यश जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है।

    Hero Image
    Yash Not Playing Ravan Role: उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती हैं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yash Not Playing Ravan Role: फिल्म अभिनेता यश ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म रामायण में रावण बनने से इनकार कर दिया है। केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए यश को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। अब इन सभी अफवाहों पर उनसे जुड़े सूत्रों ने वक्तव्य देकर विराम लगा दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यश ने रामायण में रावण बनने से क्यों मना कर दिया है?

    यश से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि यश अपने करियर में अभी नेगेटिव भूमिका करने के लिए तैयार नहीं है। इसी के चलते, उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म रामायण में रावण की भूमिका को करने से इनकार कर दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash (@thenameisyash)

    ऋतिक रोशन को भी क्या रावण की भूमिका के लिए किया गया था अप्रोच?

    इसके पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन को फिल्म में रावण की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, वॉर 2 की शूटिंग कर रहे ऋतिक रोशन ने डेट के कारण इस फिल्म को मना कर दिया था। यश फिलहाल अपनी आगामी फिल्म यश 19 पर काम कर रहे हैं। इसी के चलते, वह कोई ऐसी भूमिका नहीं करना चाहते जो उनकी इस फिल्म को प्रभावित करें। सूत्रों ने यह भी कहा कि यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा होगी। इसमें रिमा कलिंगल की भी भूमिका होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा व्यापार किया था?

    यश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। केजीएफ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। यह फिल्म दो भागों में बनी थी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता थी। अब इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का तीसरा भाग भी बन सकता है। यश ने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों के गाने पसंद किए जाते हैं। वह एक एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @gucci