Move to Jagran APP

KBC 13: इस बार अमिताभ बच्चन के शो में दिखेगी बॉलीवुड के इन दो दोस्तों की जोड़ी, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने छोटे पर्दे के क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति) को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके इस शो में आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे और देश की बड़ी हस्तियां भी हिस्सा लेती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 12:02 PM (IST)
KBC 13: इस बार अमिताभ बच्चन के शो में दिखेगी बॉलीवुड के इन दो दोस्तों की जोड़ी, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, तस्वीर- Instagram: amitabhbachchan

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने छोटे पर्दे के क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति) को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके इस शो में आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे और देश की बड़ी हस्तियां भी हिस्सा लेती हैं। केबीसी 13 में अमिताभ बच्चन इन हस्तियों से ढेर सारे सवाल करते हैं और उनकी जिंदगी के बारे में खुलासे करते रहते हैं।

loksabha election banner

इस बार केबीसी 13 की हॉट सीट पर बॉलीवुड के दो दिग्गज और मशहूर कलाकार नजर आने वाले हैं। यह दोनों कलाकार सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ हैं। सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ न केवल जाने-माने कलाकार हैं बल्कि काफी अच्छे दोस्त भी हैं। केबीसी 13 में जाने की जानकारी सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।

वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 13 के सेट की एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीरें में उनके साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में यह दोनों अभिनेता केबीसी 13 की हॉट सीट पर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ को भी टैग किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

तस्वीर के साथ सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'किधर अपून लोग ?' सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केबीसी 13 में अक्सर सितारे आते रहते हैं। पिछले हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और हॉकी खिलाड़ी पी श्रीजेश नजर आए थे।

नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश ने केबीसी 13 के सेट पर अमिताभ बच्चन के कई सवालों के जवाब दिए। साथ ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बताया। केबीसी 13 में नीरज चोपड़ा अमिताभ बच्चन को हरियाणवी भाषा सिखाने नजर आए थे। बिग बी ने हरियाणवी भाषा में अपनी फिल्म जंजीर का डायलॉग भी बोला था। शो से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.