KBC 13: जानें अमिताभ बच्चन की किस बात पर प्रतीक गांधी ने कहा- 'रिस्क है तो इश्क है', वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति 13) में शुक्रवार का दिन खास होता है। इस दिन बॉलीवुड से लेकर अन्य क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा होती हैं। इसलिए केबीसी 13 के इस एपिसोड को शानदार शुक्रवार नाम दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति 13) में शुक्रवार का दिन खास होता है। इस दिन बॉलीवुड से लेकर अन्य क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा होती हैं। इसलिए केबीसी 13 के इस एपिसोड को 'शानदार शुक्रवार' नाम दिया गया है। शो में पहुंचकर यह हस्तियां करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारे खुलासे करती रहती हैं।
इस बार केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता नजर आने वाले हैं। यह अभिनेता पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी हैं। प्रतीक गांधी वेब सीरीज स्कैम 1992 से काफी मशहूर हुए हैं। इस सीरीज में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। इन दोनों कलााकरों के शो में पहुंचने की जानकारी सोनी टीवी चैनल ने खुद दी है।
सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 13 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी केबीसी 13 की हॉट सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो प्रोमो में प्रतीक गांधी वेब सीरीज स्कैम 1992 का डायलॉग अमिताभ बच्चन के सामने बोलते नजर आते हैं। वह कहते हैं, 'लोचा, लफड़ा, जलेबी और फाफड़ा को गुजराती की लाइफ से कोई नहीं निकाल सकता।'
प्रतीक गांधी के इस डायलॉग को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'यह सब डायलॉगबाजी है। इसमें बहुत रिस्क है, आपको मालूम है।' बिग बी की इस बात पर प्रतीक गांधी स्कैम 1992 के चर्चित डायलॉग को बोलते हुए कहते हैं, 'रिस्क है तो इश्क है।' प्रतीक गांधी का यह डायलॉग सुनने के बाद अमिताभ बच्चन और पंकज त्रिपाठी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
केबीसी 13 से जुड़ा पंकज त्रिपाठी, प्रतीक गांधी और अमिताभ बच्चन का यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इन तीनों अभिनेताओं के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी से पहले पिछले हफ्ते केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार में अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी नजर आए थे। इन दोनों के साथ भी अमिताभ बच्चन ने काफी मस्ती की थी।