Ranveer Singh के बर्थडे पर कटरीना कैफ ने ऐसे किया विश, लिखा ये खास मैसेज
बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें कई बॉलीवुड स्टार्स ने बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें कई बॉलीवुड स्टार्स ने बधाई दी है। रणवीर सिंह की अच्छी दोस्त कटरीना कैफ ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। कटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणवीर की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो कूल लुक में नज़र आ रहे हैं। रणवीर की फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने अपने दोस्त के लिए एक क्यूट सा मैसेज भी लिखा है।
एक्ट्रेस ने रणवीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी हैप्पी रणवीर सिंह... कभी भी अपनी खुशियां फैलाना बंद मत करना। ये दुनिया को बेहतर बनाती है’।
आलिया ने भी ऐसे किया विश
रणवीर सिंह की अच्छी दोस्त और को-स्टार आलिया भट्ट ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणवीर की फोटो ट्वीट की है जिसके साथ उन्होंने भी एक क्यूट मैसेज लिखा है। आलिया ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे एक अच्छे इंसान...प्योर सोल... जादुई अभिनेता... और टॉप फ्रेंड। हैप्पी टूटू बर्थडे रणवीर सिंह’। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने 'गली ब्वॉय' में एकसाथ काम किया था।
रणवीर की साली ने ऐसे किया विश:
रणवीर सिंह और उनकी साली अनीशा एक दूसरे साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। जीजाजी के जन्मदिन पर अनीशा ने रणवीर सिंह को बड़े मस्त तरीके से विश किया है। अनीशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणवीर की एक डांस करते हुए फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी’। अब बस फैंस को इंतजार है दीपिका पादुकोण की बर्थडे विश का, कि वो अपनी पति को कैसे विश करती हूं।