Move to Jagran APP

Pandit Birju Maharaj: नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, PM मोदी समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक

Pandit Birju Maharaj Passes Away कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने रविवार देर रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड में छाई शोक की लहर।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:11 AM (IST)
Pandit Birju Maharaj: नहीं रहे कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, PM मोदी समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
Image Source: Pandit Birju maharaj Fan page on Inta

नई दिल्ली, जेएनएन।Pandit Birju Maharaj Passes Away: कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने रविवार देर रात दिल्ली में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें परिजन दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पहले ही वो किडनी की समस्या से उबरे थे और फिलहाल डायलिसिस पर थे। पंडित बिरजू महाराज के निधन से बॉलीवुड में भी शो की लहर है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जता रहे हैं।

loksabha election banner

सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंडित जी को आखिरी प्रणाम किया। उन्होंने लिखा,'महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। हमने एक महान कलाकर को खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनको शांति मिले।'

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिथा,' कथक सम्राट और गायक पद्म विभूषण पंडित #birjumaharaj जी के दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। यह एक युग का अंत है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति!'

निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने भी पंडित जी के निधर पर शोक जताते हुए लिखा, 'कथक नृत्य उस्ताद से मेरी पहली शिक्षा मेरे कॉलेज युवा उत्सव में हुई थी, जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच अपनी दो आंखों से बात करते हुए एक भाव प्रस्तुत किया था। डांस का मतलब शरीर से है, लेकिन आत्मा आंखों में है। यही वह कथक नारी नृत्य में जगत गुरु थे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,'भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

Koo App
भारतीय कला-संस्कृति को कथक नृत्य शैली के माध्यम से संपूर्ण विश्व में प्रसिद्धि दिलाने वाले कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पंडित बिरजू महाराज जी का निधन कला जगत एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति
- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 17 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.