शिल्पा शेट्टी ने मेहंदी सेरेमनी से शुरू की करवा चौथ की तैयारियां, वायरल हुई तस्वीरें
Karwa Chauth 2019 Shilpa Shetty Begins Pooja With Mehendi Ceremony शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ पूजा करने के पहले परम्परागत मेहंदी सेरेमनी से इस त्योहार को मनाने की शुरुआत की।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ की पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैंl उन्होंने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी से इस त्योहार की शुरुआत की हैंl शिल्पा शेट्टी हमेशा त्योहार मनाने के लिए उत्साहित रहती हैं और अक्सर अपने घर से त्योहारों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैंl उन्होंने शुभ करवा चौथ पूजा करने के पहले परम्परागत मेहंदी सेरेमनी से इस त्योहार को मनाने की शुरुआत की।
शिल्पा अपने पैरों को खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइनों से सजा रही थीं और सोशल मीडिया पर उसी की एक झलक उन्होंने शेयर की है। पिछले साल शिल्पा शेट्टी ने श्रीलंका में करवा चौथ मनाया था। शिल्पा ने मुंबई के एक दोस्त द्वारा क्लिक की गई चंद्रमा तस्वीर के साथ अपना व्रत समाप्त किया था क्योंकि वह श्रीलंका में चांद नहीं देख पा रही थीं।
शिल्पा शेट्टी ने एक ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और साड़ी पहन रखी थींl इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। अपने पिछले साल के ग्लैमरस लुक के कारण शिल्पा शेट्टी के फैन्स इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि वह आज रात के उत्सव के लिए कैसे तैयार होती है। कल शिल्पा शेट्टी को प्री-दिवाली फेस्टिवल की शॉपिंग करते हुए भी देखा गया थाl एक बार फिर उन्होंने ऑफ-शोल्डर साड़ी का चुनाव किया था और इसमें वह बहुत खूबसूरत लगी थीं। शिल्पा जल्द ही सब्बीर खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'निकम्मा' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगीl
फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 2020 में स्क्रीन पर रिलीज होगी। शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी कर ली हैl दोनों के बच्चे भी हैl शिल्पा शेट्टी एक लंबे समय से पर्दे से दूर थीl हालांकि वह टीवी रियलिटी शो में जज के तौर पर नजर आती थींl शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैंl