Karwa Chauth 2019: सलमान-एश्वर्या समेत इन सेलेब्स ने ऐसे मनाया था करवा चौथ, देखें अब तक के बेहतरीन गाने
Karwa Chauth 2019 आज करवा चौथ के दिन हम आपको बताने जा रहे हैं सलमान- एश्वर्या समेत इन एक्टर पर फिल्माए गए गाने जो खास आज के दिन पर बनाए गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आज 17 अक्टूबर में भारत की कई महिलाएं अपने पति की लंबी आयू के लिए व्रत रखी हुई हैं। बॉलीवुड में भी अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिनमें भारतीय संस्कृति और त्यौहारों की झलक देखने को मिलती है, ऐसे में कई बॉलीवुड गाने ऐसे भी हैं जिनमें करवा चौथ की धूम देखने को मिलती है। आइए देखते हैं वो गाने-
1. चांद छुपा बादल में - सलमान खान और एश्वर्या राय पर फिल्माया गया गाना चांद छुपा बादल में साल 1999 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है। इसमें एश्वर्या राय सलमान खान के लिए करवा चौथ का व्रत रखे चांद का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। इस गाने पर दोनों की कैमेस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
2. घर आ जा परदेसी- 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ये गाना करवा चौथ पर बनाया गया है। इस गाने में सुहागनों द्वारा की जाने वाली सारी रस्मों को भी दर्शाया गया है। एक्ट्रेस काजोल उर्फ सिमरन ने अपने राज के लिए गाने में करवा चौथ का व्रत रखा है।
3. बोलें चूड़ियां- करीना कपूर, काजोल, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया गाना बोलें चूड़ियां उस समय का काफी पसंद किया जाने वाला गाना है। 2001 में आए इस गाने पर करवा चौथ की सभी रस्में दिखाई गई हैं।
यह भी पढ़ें: स्मिता पाटिल: कम काम किया, लेकिन ऐसा कि दुनिया देखती रह गई! निधन के बाद भी रिलीज हुई थीं कई फिल्में
4. मेरा माहिया- एश्वर्या राय पर फिल्माया गया ये गाना साल 2001 में आई फिल्म ढ़ाई अक्षर प्रेम के का है। इस फिल्म में एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस गाने में एश्वर्या राय बेहतरीन डांस करती दिख रही हैं।
5. चांद और पिया- ममता कुलकर्णी और सेफ अली खान स्टारर फिल्म आशिक आवारा के इस गाने में करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति का इंतज़ार करती दिख रही हैं। इस फिल्म को साल 1993 में रिलीज़ किया गया था।