विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vijay की 'स्पेशल परमिशन' के बाद क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म Karuppu के शोज? लौटाने पड़े लोगों के पैसे

Published: Thu, 14 May 2026 04:22 PM (IST)

सूर्या और तृषा अभिनीत फिल्म 'करुप्पू' की रिलीज वित्तीय विवादों के कारण रद्द हो गई है, जबकि मुख्यमंत्री विजय ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पू' की रिलीज को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को फिल्म के सुबह के शो रद्द होने के बाद, चेन्नई के कई सिनेमाघरों ने दोपहर और शाम के शो भी रद्द कर दिए हैं।

आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ये एक्शन ड्रामा 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स का कहना है कि फाइनेसर्स और निर्माताओं के बीच कुछ सेटेलमेंट मुद्दे सॉल्व नहीं हुए जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई।

यह भी पढ़ें- CM विजय की परमिशन के बाद भी कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शोज, पैसों की तंगी ने किया 'करुप्पु' का बेड़ा गर्क?

अब कब रिलीज होगी दिशा की फिल्म?

फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है और इस वजह से दर्शकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वेट्री थिएटर्स, कमला सिनेमाज, जीके सिनेमाज और ईजीए सिनेमाज सहित कई थिएटर चेन्स ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दर्शकों को सूचित किया कि दोपहर के शो रद्द कर दिए गए हैं और टिकट का रिफंड कर दिया जाएगा।

ये कैंसिलेशन ऐसे समय पर आया है जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने फिल्म के लिए स्पेशल सुबह 9 बजे के शोज के लिए कथित तौर पर अनुमति दी थी। पिछले दो दिनों में, कई प्रशंसकों ने ऑनलाइन चिंता जताई थी क्योंकि विशेष अनुमति की घोषणा के बावजूद वे टिकट प्लेटफॉर्म पर सुबह के शो ढूंढ या बुक नहीं कर पा रहे थे।

एडवांस बुकिंग में की शानदार कमाई

खबरों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 7.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। करुप्पू इससे पहले पिछले साल दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली थी। तब ये पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में देरी के कारण स्थगित कर दी गई थी। बाद में निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद ही रिलीज होगी। विजय ने जब फिल्म के लिए स्पेशल परमिशन दी तो उनके और तृषा के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा और बढ़ गई।

त्रिशा को इस सप्ताह की शुरुआत में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी देखा गया था, जहां उन्होंने अभिनेता की मां का अभिवादन किया और उन्हें गले से लगाया। हालांकि तृषा और विजय दोनों ने ही इस मामले पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- बनना चाहती थी 'क्रिमिनल' एक्सपर्ट, बनी साउथ 'क्वीन'; CM विजय संग जुड़ा नाम! होटल मैनेजर की बेटी Trisha की कहानी