PM Modi Address: कार्तिक आर्यन ने शेयर की स्पेशल फोटो... और ट्विटर पर छा गए
PM Modi Address बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने संबोधन से पहले एक स्पेशल फोटो शेयर की। अब उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। PM Modi Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया। कोरोना वायरस के इस दौर में उन्होंने 17 मिनट का संबोधन दिया। हालांकि, पीएम मोदी के देश नाम संबोधन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग किस्म की प्रतिक्रियाएं आती हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने संबोधन से पहले एक स्पेशल फोटो शेयर की। अब उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है।
दरअसल, कार्तिक आर्यन पीएम मोदी के देश के नाम के संबोधन से पहले एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दही खाते नज़र आ रहे हैं। यह कुछ ऐसी तस्वीर है, जैसे कि कोई छात्र परीक्षा देने से पहले दही-चीनी खा रहा हो और माता-पिता से शुभकामनाएं ले रहा हो। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, 'मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए तैयार।' इस तस्वीर में कार्तिक अपने माता-पिता के साथ नज़र आएं।
Gearing up for Modi ji’s Address to the Nation !! pic.twitter.com/sLitdJZK4Q— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020
ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे #KartikAaryan
कार्तिक की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी। एक यूजर ने लिखा कि कार्तिक आर्यन का कैप्शन इस वक्त पूरे देश की भावना से मिलता है। इसके अलावा कार्तिक के ट्रेंड की एक और वजह है। यह उनके शहनाज गिल के अकाउंट पर किया गया कमेंट। हालांकि, मामला कुछ भी हो, कार्तिक आर्यन खुद की चर्चा को लेकर ख़ुश नज़र आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'कुछ भी बोलो #KartikAaryan ट्रेंडिंग देख के मज़ा बड़ा आता है।'
Kuchh bhi bolo #KartikAaryan trending dekh ke maza bada aata hai 💃🏻💃🏻— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 30, 2020
#KartikAaryan’s caption is relatable to the entire country right now pic.twitter.com/9wnI20f0f3— Ansh Jain (@Anshjainn) June 30, 2020
वर्क फ्रंट की बात करें, तो कार्तिक आर्यन की दो फ़िल्में जल्द ही आने वाली हैं। दोनों ही पुरानी फ़िल्मों की सीक्वल है। पहली भूल भुलैया की और दूसरी दोस्तना की। एक और फ़िल्म है, जो ओम राउत निर्देशित कर रहे हैं। हालांकि, वह कोरोना वायरस की वजह से इसको फिलहाल रोक दिया गया है। यह कार्तिक आर्यन की पहली एक्शन फ़िल्म है।