इम्तियाज़ अली के साथ एक बायोपिक करेंगे कार्तिक आर्यन, निभाएंगे अमर सिंह चमकीला का किरदार
इम्तियाज़ बतौर प्रोड्यूसर इस फ़िल्म से जुडे़ हैं और निर्देशक उनके भाई साजिद अली होंगे। साजिद पिछले साल अविनाश तिवारी की फ़िल्म लैला मजनू से बतौर निर्देशक डेब्यू कर चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। इम्तियाज़ अली और कार्तिक आर्यन फिलहाल 'लव आज कल' के सीक्वल में व्यस्त हैं। 'पति पत्नी और वो' की सफलता के बाद कार्तिक अब कुछ अलग करने के मूड में हैं। बॉलीवुड में इस वक्त बॉयोपिक का दौर चल रहा है। एक के बाद एक बॉयोपिक आने वाली हैं। इस बीच अब कार्तिक आर्यन भी बॉयोपिक में काम करने का मन बना लिया है। वह पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन अब इम्तियाज़ अली आने वाले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन बताते हैं,'इम्तियाज़ के साथ मेरी केवल एक यही फ़िल्म नहीं है, बल्कि उनके साथ मैं एक बायोपिक में भी काम करने वाला हूं। उस फ़िल्म में मैं पंजाबी गायक चमकीला के किरदार में दिखाई दूंगा।' हालांकि इम्तियाज़ बतौर प्रोड्यूसर इस फ़िल्म से जुडे़ हैं और निर्देशक उनके भाई साजिद अली होंगे। साजिद पिछले साल अविनाश तिवारी की फ़िल्म 'लैला मजनू' से बतौर निर्देशक डेब्यू कर चुके हैं।
कार्तिक आर्यन इस वक्त कई दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनके पास इम्तियाज़ अली की 'आजकल', अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा की 'दोस्ताना 2' जैसी फ़िल्में हैं। इस साल कार्तिक की दो फ़िल्में आईं। इसमें कृति सनोन के साथ 'लुका छुपी' और भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे के साथ 'पति पत्नी और वो'।
गायक जिसे स्टेज पर गोलियों से भून दिया गया
अमर सिंह चमकीला पंजाब के फेमस गायक थे। उनका अपना बैंड था। उन्होंने ड्रग्स और रिलेशनशिप जैसे विषयों पर उन्होंने खूब गाने गाए। उन्होंने कुछ भक्ति गीत भी गाए। 10 साल के करियर में उन्होंने खूब शोहरत बटोर ली।
चमकीला की साल 1988 में पत्नी समेत गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह एक स्टेज शो के लिए जा रहे थे। हालांकि, उनकी हत्या आज भी एक गुत्थी है। अब देखना है कि उनकी कहानी लोगों को कितना पसंद आती है।
इससे पहले इसी साल जोय अख्त़र ने मुंबई के गलियों में फेमस हुए रैपर्स की बायोपिक 'गली ब्वॉय' बनाई थी। नेज़ी और डिवाइन की यह बॉयोपिक दर्शक खूब पसंद आई। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में थे।