Taimur Ali Khan को Miss करने लगे Fans, Karisma Kapoor की फोटो पर किये ऐसे कमेंट
तैमूर की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके नाम से सोशल मीडिया में फैन एकाउंट्स बने हुए हैं। पैपेराज़ी के बीच तैमूर काफ़ी मशहूर हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Karisma Kapoor post a family photo users ask for Taimur: सैफ़ अली ख़ान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली ख़ान सोशल मीडिया की जान हैं। तैमूर को लोग काफ़ी पसंद करते हैं और अगर कुछ दिन उनकी तस्वीरें दिखायी ना दें तो उन्हें मिस भी करने लगते हैं।
करिश्मा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य नज़र आ रहे हैं। पिता रणधीर कपूर, मॉम बबीता कपूर, करीना और ख़ुद करिश्मा के अलावा उनके बच्चे भी हैं, मगर नन्हे तैमूर इस तस्वीर में कहीं दिखायी नहीं दे रहे। तस्वीर कहीं बाहर घूमने के दौरान ली गयी है। कपूर परिवार की इस तस्वीर पर लोगों ने मज़ेदार कमेंट्स किये हैं, जिनमें बहुत सारे यूज़र्स ने लिखा है कि वो तैमूर को मिस कर रहे हैं।
एक यूज़र ने लिखा- I miss cute baby Taimur in the pic तो दूसरे ने लिखा- Where is my Taimuri... miss him in the pic. कुछ यूज़र्स ने पूछा है कि तैमूर कहां है। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि अच्छी तस्वीर है, मगर टिम कहां है। बता दें कि टिम, तैमूर को निकनेम है। सैफ उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।
तैमूर की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके नाम से सोशल मीडिया में फैन एकाउंट्स बने हुए हैं। पैपेराज़ी के बीच तैमूर काफ़ी मशहूर हैं। मुंबई में सैफ़ अली ख़ान के घर के सामने तैमूर के फोटो लेने के लिए भीड़ लगी रहती है, जिसको लेकर सैफ़ एक-दो बार एतराज़ भी जता चुके हैं। कुछ दिन पहले तैमूर के नाम से एक डॉल भी बाज़ार में आयी थी।