Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूर खानदान में जल्द बजेगी शहनाई! Tara Sutaria के एक्स-बॉयफ्रेंड ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 06:39 PM (IST)

    कपूर खानदान में बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। करीना और करिश्मा के कजिन भाई आदर जैन ने हाल ही में अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी संग सगाई की है। अब एक्टर ने रोमांटिक डेट की फोटोज शेयर की हैं जब उन्होंने अलेखा को प्रपोज किया था। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

    Hero Image
    आदर जैन ने गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शेयर की फोटो

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करीना और करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन ने पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली थी। एक्टर कैदी बंद और हैलो चार्ली जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

    मंगेतर के प्यार में डूबे आदर जैन

    आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड को ड्रीमी तरीके से बीच किनारे प्रपोज किया था जिसके फोटोज उन्होंने हाल ही में शेयर किए हैं। तस्वीरों में कपल रोमांटिक लोकेशन और डेकोरेशन के बीचों बीच प्यार में डूबा हुआ नजर आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक फोटो में वो समुंदर किनारे सनसैट के बीच एक दूसरे की आंखो में खोए हुए नजर आए। इस दौरान आदर अलेखा को गोद में उठाकर उन्हें किस करते नजर आए।

    फोटोज शेयर करते हुए आदर ने लिखा- 'ये सब एक सपने की तरह है। वहीं अलेखा ने लिखा -तुम, मैं और ये' स्वर्ग।

    यह भी पढ़ें: करीना कपूर के भाई Aadar Jain ने गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ की सगाई, तारा सुतारिया को कर चुके हैं डेट

    घुटनों पर बैठकर किया था प्रपोज

    इससे पहले आदर ने अलेखा को प्रपोज करते हुए उन्हें अपनी पहली क्रश और बेस्ट फ्रेंड बताया था। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड और अब मेरी फॉरएवर।" उन्होंने रिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की। आदर की सगाई पर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज ने बधाई दी है। करीना कपूर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना।

    तारा सुतारिया से हुआ था ब्रेकअप

    बता दें कि इससे पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों बीच में कपूर फैमिली की कई पार्टियों में साथ दिखाई दिए थे। लेकिन बाद में किन्हीं वजहों से उनका ब्रेकअप हो गया। अलेखा, तारा सुतारिया की बेस्ट फ्रेंड हैं।

    यह भी पढ़ें: Aadar Jain ने लेडीलव Alekha Advani संग मनाया अपना नया साल, शेयर की वेकेशन की खास तस्वीरें