Move to Jagran APP

करिश्मा कपूर ने शेयर की कृष्णा राज की खूबसूरत तस्वीर, साथ हैं कपूर खानदान के बच्चे

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को निधन हो गया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 06:23 PM (IST)
करिश्मा कपूर ने शेयर की कृष्णा राज की खूबसूरत तस्वीर, साथ हैं कपूर खानदान के बच्चे
करिश्मा कपूर ने शेयर की कृष्णा राज की खूबसूरत तस्वीर, साथ हैं कपूर खानदान के बच्चे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl प्रसिद्ध फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस शोकाकुल हैं। कपूर खानदान खास तौर पर शोक में है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकारों ने कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि की है। कुछ कलाकार उनके अंतिम दर्शनों के लिए भी पहुंचे थे। एेसे में कपूर खानदान के सदस्य कृष्णा राज कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं जिसमें पूरे परिवार को एक साथ देखा जा सकता है। 

loksabha election banner

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कृष्णा राज कपूर के साथ करिश्मा के बच्चे समीरा और कियान नजर आ रहे हैं। साथ ही करीना कपूर खान के बेटे कृष्णा राज की गोदी में बैठे हैं। कृष्णा राज कपूर इस तस्वीर में अपने परपोते और परपोती के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा है कि, अपनी बड़ी दादी को याद करते हुए परिवार के यादगार लम्हे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Remembering big dadi 🙏🏼 #family ❤️ #memories

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

गौरतलब है कि कृष्णा राज कपूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी थी और सोमवार को उनका दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। इस दौरान रणबीर कपूर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर उनके साथ नहीं थे क्योंकि तीनों ऋषि कपूर के इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैंl कपूर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कृष्णा राज कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कपूर खानदान को लेकर कहा जा सकता है कि अभी दु:ख का समय चल रहा है क्योंकि बहु प्रतिष्ठित आर के स्टूडियो के बिकने की खबर आ चुकी है। और अब परिवार की अहम सदस्य दुनिया छोड़कर जा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg boss 12: दीपिका और दीपक का एक साथ जलना और चलना हुआ मुश्किल

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता प्रकरण: सिन्टा ने मानी गलती, लेकिन अब लाचार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.